Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हरियाणा : जींद में महिला ने तीन बच्चों काे दिया जन्म - Sabguru News
होम Chandigarh हरियाणा : जींद में महिला ने तीन बच्चों काे दिया जन्म

हरियाणा : जींद में महिला ने तीन बच्चों काे दिया जन्म

0
हरियाणा : जींद में महिला ने तीन बच्चों काे दिया जन्म

जींद। हरियाणा के जींद में आज एक महिला ने एक निजी अस्पताल में तीन बच्चों को जन्म दिया, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं।

रोहतक रोड बाईपास स्थित वरदान अस्पताल की निदेशक मीना शर्मा ने बताया कि बराहकलां गांव निवासी सोनिया (22) को कल दोपहर प्रसव पीड़ा के कारण अस्पताल में दाखिल कराया गया था। आज सुबह सात बजे सोनिया ने छह मिनट के अंतराल में तीन बच्चों को जन्म दिया।

पहला बच्चा लड़का हुआ जिसका वजन एक किलो 700 ग्राम रहा, फिर लड़की हुई जिसका वजन लगभग दो किलोग्राम, तीसरी फिर लड़की हुई जिसका वजन एक किलो 200 ग्राम पाया गया।

डिलीवरी समय पूर्व हुई है लेकिन नॉर्मल डिलीवरी हुई है। नवजात शिशुओं को निगरानी में रखा गया है। सोनिया के पति विक्रम ने बताया कि परिजनों को दो महीने पहले पता चल गया था कि सोनिया के पेट में तीन भ्रूूण पल रहे हैं और बिना ऑपरेशन के डिलीवरी होने तथा शिशुओं के स्वस्थ होने पर वह लोग खुश हैं।