Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बारात में घुसी बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन महिलाओं की मौत, 4 घायल - Sabguru News
होम Rajasthan Bikaner बारात में घुसी बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन महिलाओं की मौत, 4 घायल

बारात में घुसी बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन महिलाओं की मौत, 4 घायल

0
बारात में घुसी बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन महिलाओं की मौत, 4 घायल

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम बजरी लेकर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि करमीसर फांटा से पहले जंभेश्वर भोजनालय के पास बजरी लेकर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई और बारात में दूल्हे की घोड़ी के आगे लाइट के गमले लेकर चल रही महिलाओं और बारातियों को कुचल दिया। इससे कई लोग घायल हो गए। इनमें ज्यादा घायल हुए छह लोगों को पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इनमें एक की पहचान उषा के रूप में हुई है। घायलों में कालीबाई, नत्थूराम तथा कस्तूरचंद हैं। इस हादसे की सूचना मिलते ही नया शहर थाना प्रभारी गुरुभूपेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को चालक छोड़कर भाग गया है। तीनों मृतक महिलाएं बारात में लाइट के गमले उठा कर चलने वाली मजदूर बताई जा रही हैं। घायलों में एक बाराती है तथा दो अन्य व्यक्ति हैं। इनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।