Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ट्रंप की गुजरात यात्रा की तैयारियों पर खर्च हुए मात्र आठ करोड़ : मुख्यमंत्री - Sabguru News
होम Gujarat Ahmedabad ट्रंप की गुजरात यात्रा की तैयारियों पर खर्च हुए मात्र आठ करोड़ : मुख्यमंत्री

ट्रंप की गुजरात यात्रा की तैयारियों पर खर्च हुए मात्र आठ करोड़ : मुख्यमंत्री

0
ट्रंप की गुजरात यात्रा की तैयारियों पर खर्च हुए मात्र आठ करोड़ : मुख्यमंत्री

गांधीनगर। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुछ घंटों की गुजरात यात्रा की तैयारियों पर 100 करोड़ रूपए खर्च होने के आरोपों को नकारते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज दावा किया कि इस पर मात्र लगभग आठ करोड़ रूपये ही खर्च हुए थे।

रूपाणी ने आज विधानसभा में कहा कि ट्रंप की यात्रा पर 100 करोड़ खर्च होने के बारे में विपक्षी दल कांग्रेस का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस पर मात्र चार करोड़ और अहमदाबाद महानगरपालिका ने भी लगभग इतनी ही राशि खर्च की है। सड़क आदि बनाने का काम बजटीय प्रावधान के अनुरूप हुआ है।

ज्ञातव्य है कि किसी अमरीकी राष्ट्रपति की पहली गुजरात यात्रा के तहत गत 24 फरवरी को ट्रंप कुछ घंटों के लिए यहां आए थे। वह हवाई अड्डे से साबरमती आश्रम गए थे और फिर वहां से मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप में शिरकत करने के बाद आगरा होते हुए नई दिल्ली चले गए थे।

ट्रंप ने करीब 36 घंटे की भारत यात्रा का आगाज अहमदाबाद से ही किया था। उनके साथ पत्नी मेलेनिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद जेर्ड कुशनर तथा एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था। यहां उनका 22 किमी लंबा रोड शो और एक लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति में हुआ नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम खास भव्य था। इसके लिए कई तरह की तैयारियां कई दिनों पहले से ही की गई थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि इन तैयारियों पर ही 100 करोड़ की राशि खर्च कर दी गई है।