Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रामसमंद में बस पलटने से चार लोगों की मौत, 22 घायल - Sabguru News
होम Latest news रामसमंद में बस पलटने से चार लोगों की मौत, 22 घायल

रामसमंद में बस पलटने से चार लोगों की मौत, 22 घायल

0
रामसमंद में बस पलटने से चार लोगों की मौत, 22 घायल

राजसमंद। राजस्थान के राजसमंद में आज एक बस पलटने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अहमदाबाद से जयपुर जा रही बस राजमार्ग दिवैर थाना क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे अचानक पहाड़ी से टकराकर पलट गई। इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 23 अन्य घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को देवगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां एक और घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों को आठ को राजसमंद भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।