Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन - Sabguru News
होम Delhi पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन

पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन

0
पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन

नई दिल्ली। वर्ष 1968 के ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे बलबीर सिंह खुल्लर का निधन हो गया है। वह 77 वर्ष के थे।

हॉकी इंडिया ने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। हॉकी इंडिया ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बलबीर का निधन भारतीय हॉकी के लिए एक बड़ी क्षति है। हॉकी इंडिया ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बलबीर पंजाब के जालंधर जिले के संसारपुर में जन्मे थे। उन्होंने 1963 में फ्रांस के लियोन में भारत की ओर से पदार्पण किया था। बलबीर 1966 में बैंकाक एशियाई खेलों में स्वर्ण और 1968 मैक्सिको ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।