Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान : भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों की बैठक सम्पन्न - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur राजस्थान : भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों की बैठक सम्पन्न

राजस्थान : भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों की बैठक सम्पन्न

0
राजस्थान : भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों की बैठक सम्पन्न

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया की अध्यक्षता में सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों की एक संयुक्त बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई।

बैठक में जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों से प्रदेश में संगठन की आगामी तैयारियों एवं आगामी नगर निगम व पंचायती राज चुनावों के लेकर चर्चा हुई।

इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया के साथ नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, कैलाश मेघवाल, वीरमदेव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत उपस्थित रहे।