Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
झारखंड : जामताड़ा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म - Sabguru News
होम Headlines झारखंड : जामताड़ा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

झारखंड : जामताड़ा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

0
झारखंड : जामताड़ा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

जामताड़ा। झारखंड में जामताड़ा जिले के कुंधित थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यह मामला दो दिन पहले का है लेकिन इस संबंध में नाबालिग ने आज संबंधित थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की लेकिन सभी अभियुक्त फरार बताए जाते हैं।

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि लड़की सिंहवाहिनी उच्च विद्यालय से अपना प्रवेश पत्र लेकर लौट रही थी तभी रास्ते में ही सीताराम मरांडी ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे जबरन जंगल में ले गए और उसके साथ समूहिक दुष्कर्म किया। लड़की के बेहोश होने के बाद सभी अभियुक्त मौके से फरार हो गए।

होश में आने बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और पांच अपराधियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।