Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चीन में होटल ढहने के बाद 38 लोगों को बचाया गया - Sabguru News
होम World Asia News चीन में होटल ढहने के बाद 38 लोगों को बचाया गया

चीन में होटल ढहने के बाद 38 लोगों को बचाया गया

0
चीन में होटल ढहने के बाद 38 लोगों को बचाया गया

फूजौउ। चीन के फुजियन प्रांत में होटल ढहने के बाद 38 लोगों को बचाया गया। स्थानीय प्रशासन ने इसकी सूचना दी। कानजोओ शहर के लिचेंग जिले में शिनजिया होटल शनिवार शाम करीब 7:15 बजे ढह गया था।

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक 70 लोग इमारत ढहने से फंस गए है। 700 बचावकर्मियों को घटना स्थल पर भेजा गया और अब तक 38 लोगों को बचाया जा चुका है।

नगरपालिका अधिकारियों के सूत्रों ने कहा कि होटल का उपयोग कोरोना वायरस की रोकथाम और नियंत्रण के दौरान अन्य प्रांतों से आए लोगों को चौकस करने और देखने के लिए किया जा रहा था।

आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव के साथ मदद करने और दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक कार्य दल को कानजोओ शहर भेजा है। मंत्रालय ने पीड़ितों के बचाव के लिए सभी प्रयासों का आग्रह किया और बचाव दलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

पास में रहने वाले एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि यह होटल छह मंजिला था और जब यह ढहा को मुझे जोर से आवाज सुनायी दी और भूकंप के झटके जैसा महसूस हुआ। बचाव कार्य अब भी जारी है।