Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बिसाहूलाल सिंह का विधायक पद और कांग्रेस से इस्तीफा, बीजेपी ज्वाइन - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal बिसाहूलाल सिंह का विधायक पद और कांग्रेस से इस्तीफा, बीजेपी ज्वाइन

बिसाहूलाल सिंह का विधायक पद और कांग्रेस से इस्तीफा, बीजेपी ज्वाइन

0
बिसाहूलाल सिंह का विधायक पद और कांग्रेस से इस्तीफा, बीजेपी ज्वाइन

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं आदिवासी नेता बिसाहूलाल सिंह ने आज विधायक पद और कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कभी नजदीकी रहे सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में पत्रकारवार्ता में अपने त्यागपत्र की घोषणा की। बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि उन्होंने विधायक पद और कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। और विधिवत भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है।

आदिवासी नेता सिंह ने कहा कि राज्य की कमलनाथ सरकार में उनके क्षेत्र के काेई भी कार्य नहीं हो रहे थे। ऐसे अधिकारियों को उनके क्षेत्र में बैठा दिया गया है, जो उनकी और उनके कार्यकर्ताओं तक की नहीं सुनते हैं।

सिंह ने कहा कि वे भाजपा में किसी शर्त के साथ नहीं आए हैं। लेकिन उनकी प्राथमिकता यही रहेगी कि उनके क्षेत्र के विकास कार्य होते रहें। वहीं चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भगदड़ मच गयी है। एक और कांग्रेस विधायक ऐदल सिंह कंसाना भी त्यागपत्र देने वाले हैं। इसके पहले सिंधिया समर्थक कांग्रेस के 19 विधायक भी त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष और राजभवन भेज चुके हैं।