Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नगर निगम जयपुर हेरिटेज एवं ग्रेटर आम चुनाव के लिए निकाली लॉटरी - Sabguru News
होम Headlines नगर निगम जयपुर हेरिटेज एवं ग्रेटर आम चुनाव के लिए निकाली लॉटरी

नगर निगम जयपुर हेरिटेज एवं ग्रेटर आम चुनाव के लिए निकाली लॉटरी

0
नगर निगम जयपुर हेरिटेज एवं ग्रेटर आम चुनाव के लिए निकाली लॉटरी

जयपुर। राजस्थान में नगर निगम जयपुर हेरिटेज एवं ग्रेटर आम चुनाव 2020 के लिए 250 वार्डों में वर्गवार एवं महिला आरक्षण की आज लॉटरी निकाली गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगाराम ने बताया कि नगर निगम जयपुर हैरिटेज के कुल 100 वार्डों एवं नगर निगम जयपुर ग्रेटर के कुल 150 वार्डों के लिए क्षेत्रीय विधायकगण एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लॉटरी सम्पन्न हुई। यह लॉटरी राजस्थान नगर पालिका निर्वाचन अधिनियम 2009 एवं नियम 1994 के प्रावधानों के अनुसरण में सम्पन्न की गई।

उन्होंने बताया कि हेरिटेज निगम में अनुससूचित जाति की चार, अनुसूचित जनजाति की एक, अन्य पिछड़ा वर्ग की सात तथा सामान्य की 21 महिलाओं की सीट होगी। इसी तरह ग्रेटर में अनुसूचित जाति की सात, अनुसूचित जनजाति की दो, अन्य पिछड़ा वर्ग की 11 एवं सामान्य वर्ग की 30 महिलाओं की सीट होगी।

उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे नगर निगम हेरिटेज के लिए लॉटरी की प्रक्रिया प्रारंभ होने से पूर्व सभी जनप्रतिनिधियों को एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से श्रेणीवार लॉटरी की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। जयपुर निगम ग्रेटर के लिए लॉटरी प्रातः 11 बजे प्रारम्भ हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ने पूरी लॉटरी प्रक्रिया का संचालन किया।

जयपुर नगर निगम हैरिटेज के सभी 100 वार्डों में आरक्षण

OBC वर्ग के कुल 21 वार्ड निर्धारित : वार्ड संख्या 07, 27, 37, 48, 78, 13, 6, 14, 69, 74, 59, 95, 64, 28, 9, 2, 17, 29, 7, 01, 18, 73 ओबीसी वर्ग के लिए हुए आरक्षित किए गए हैं। इनमें से कुल सात वार्ड OBC महिला के लिए रिजर्व रखे गए हैं. इनमें वार्ड संख्या 02, 18, 74, 27, 59, 78, 28 शामिल हैं।

SC महिला वर्ग के लिए कुल 4 वार्ड रहेंगे आरक्षित : SC महिला के वार्ड की संख्या- 99, 40, 97 और 82 आरक्षित रखे गए हैं।

ST महिला के लिए 1 वार्ड हुआ आरक्षित : वार्ड संख्या 46 ST महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

सामान्य महिला वर्ग के लिए 21 वार्ड आरक्षित : वार्ड संख्या 54, 21, 16, 72, 53, 10, 61, 56, 63, 04, 81, 23, 12, 79, 44, 85, 68, 47, 52, 92 और 36 सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित।

शेष 44 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित : वार्ड संख्या 94, 51, 55, 71, 90, 1, 15, 25, 98, 93, 87, 58, 86, 35, 88, 05, 41, 30, 22, 42, 34, 03, 75, 60, 49, 33, 80, 50, 43, 19, 83, 26, 32, 20, 38, 24, 39, 45, 65, 76, 89, 67, 70 और वार्ड 91 को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है।

जयपुर नगर निगम ग्रेटर के सभी 150 वार्डो का आरक्षण निर्धारित

SC वर्ग के लिए कुल 22 वार्ड आरक्षित : वार्ड संख्या- 10, 113, 108, 123, 31, 132, 56, 88, 91, 147, 139, 112, 80, 140, 98, 105, 136, 49, 122, 111, 144 और 107 SC वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें 7 वार्ड SC महिला वर्ग के लिए आरक्षित- वार्ड संख्या-105, 132, 140, 136, 111, 88, 122.

ST वर्ग के लिए 7 वार्ड आरक्षित : इनमें 2 वार्ड ST महिला वर्ग के लिए आरक्षित-वार्ड संख्या-119 और 109. जबकि शेष वार्ड संख्या 117, 106, 86, 120, 101 ST वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

OBC वर्ग के लिए 32 वार्ड आरक्षित : वार्ड संख्या 50, 76, 100, 25, 54, 58, 129, 44, 47, 29, 34, 65, 75, 60, 143, 04, 124, 83, 51, 130, 62, 114, 14, 52, 131, 23, 138, 73, 141, 17, 116, 82 OBC वर्ग के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें OBC महिला के लिए 11 वार्ड आरक्षित रखे गए। इनमें वार्ड संख्या 51, 60, 143, 50, 114, 138, 04, 116, 44, 75, 130 OBC महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुए।

सामान्य महिला के लिए 30 वार्ड आरक्षित : वार्ड संख्या 87, 15, 08, 01, 07, 33, 11, 74, 45, 43, 21, 16, 97, 127, 124, 146, 24, 27, 79, 77, 149, 05, 118, 46, 95, 94, 92, 12, 41 और 61 आरक्षित किए गए।

सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड : वार्ड संख्या 78, 10, 67, 70, 36, 03, 148, 99, 40, 38, 37, 137, 13, 39, , 20, 41, 09, 22, 55, 69, 06, 72, 96, 128, 135, 42, 35, 104, 125, 57, 53, 121, 134, 68, 18, 81, 89, 84, 26, 32, 115, 30, 63, 19, 02, 28, 26, 150, 85, 102, 145, 71, 93, 64, 142, 133, 103, 59 और 19 वार्ड संख्या सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रखे गए हैं।