Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कुशीनगर में 15 साल की लडकी से रेप का वीडियो वायरल - Sabguru News
होम Headlines कुशीनगर में 15 साल की लडकी से रेप का वीडियो वायरल

कुशीनगर में 15 साल की लडकी से रेप का वीडियो वायरल

0
कुशीनगर में 15 साल की लडकी से रेप का वीडियो वायरल

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के विशुनपुरा क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के साथ बिहार निवासी युवक ने कुछ दिन पहले दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बिहार प्रांत के कुचायकोट क्षेत्र के तिवारी मटीहिनिया गांव निवासी क्रांति कुमार पांडेय विशुनपुरा क्षेत्र के एक गांव में कभी-कभी आता था। आरोप है कि इस युवक ने रिश्तेदारी की एक लड़की को अपने जाल में फंसा लिया और गत 27 फरवरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवक ने इस कुकृत्य का वीडियो भी बना लिया। बाद में लड़की पर अनैतिक कार्य के लिए दबाव बनाने लगा। किशोरी ने जब दुबारा बात नहीं मानी तो आरोपी ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होने पर घरवालों को इसकी जानकारी हुई। शुकवार को पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। सूत्रों ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी क्रांति कुमार पांडेय के खिलाफ दुष्कर्म व आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।