Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बुलंदशहर में कलयुगी बेटे ने लूटी मां की अस्मत - Sabguru News
होम UP Bulandshahr बुलंदशहर में कलयुगी बेटे ने लूटी मां की अस्मत

बुलंदशहर में कलयुगी बेटे ने लूटी मां की अस्मत

0
बुलंदशहर में कलयुगी बेटे ने लूटी मां की अस्मत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर में गुलवठी क्षेत्र की पुलिस ने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सिकंदराबाद के क्षेत्राधिकारी गोपाल चौधरी ने यहां बताया कि गुलवठी क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने बेटे का चाल चलन ठीक नहीं होने के कारण अपनी चल अचल सम्पत्ति से बेदखल कर दिया।

उन्होंने बताया कि बेटा शराब पीने का आदी था और माता पिता से रंजिश रखता है। गत दस मार्च को वह शराब पीकर घर में आया। उस समय उसकी मां घर में अकेली थी। शराब के नशे में उसने मां के साथ दुष्कर्म किया।

इस मामले की रिपोर्ट उसके पिता ने 13 मार्च को थाने में दर्ज कराई जिसमें पुत्र को नामजद किया। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। महिला को चिकित्सकी परीक्षण के लिये भेज दिया है।