Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर बीजेपी शहर व देहात के नए पदाधिकारियों की घोषणा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर बीजेपी शहर व देहात के नए पदाधिकारियों की घोषणा

अजमेर बीजेपी शहर व देहात के नए पदाधिकारियों की घोषणा

0
अजमेर बीजेपी शहर व देहात के नए पदाधिकारियों की घोषणा

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार बीजेपी अजमेर देहात व शहर के पदाधिकारियों की रविवार को घोषणा की गई।

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की अजमेर शहर और देहात ईकाई की कार्यकारिणी की पहली सूची रविवार को प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनीया की मुहर लगने के बाद जारी कर दी गई। इसमें 19 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देते हुए सात महिला पदाधिकारियों को भी नियुक्ति दी गई है। फिलहाल कोषाध्यक्ष, कार्यालय सचिव समेत 69 पदाधिकारियों की सूची अटकी हुई है। बताया जा रहा है कि पार्टी जिला ईकाईयों में कोषाध्यक्ष तथा कार्यालय सचिव की नियुक्ति दस दस साल के लिए करेगी।

पार्टी की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष और मंत्री के आठ आठ तथा महामंत्री के 3 पद शामिल हैं। कार्यकारिणी में अजमेर उत्त व अजमेर दक्षिण के साथ ही इस बार किशनगढ के शहर मंडल को भी जोडा गया है। हालांकि पूरी सूची में अजमेर उत्तर को अधिक तवज्जो दी गई है। अजमेर उत्तर से 8, अजमेर दक्षिण से 6 तथा किशनगढ से पांच पदाधिकारियों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। महामंत्री के तीन पदों पर तीनों विधानसभा क्षेत्रों से एक एक पदाधिकारी को लिया गया है।

अजमेर देहात की कार्यकारिणी

देहात भाजपा जिलाध्यक्ष देवीशंकर  भूतडा के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना, वंदना नोगिया व भाजपा के वरिष्ठ नेता रिंकू राठौड, विरेन्द्र सिंह कानावत, भेरुलाल गुर्जर, शक्तिसिंह रावत, एडवोकेट केजी जोशी, सूरजकरण मेघवंशी मनोनीत किए गए हैं।

महामंत्री पद पर एडवोकेट जीतमल प्रजापत, पवन जैन व रायचंद बागडी तथा मंत्री पद पर पूर्व प्रधान उर्मिला कुमावत, एडवोकेट अनिता बैरवा, अर्चना बोहरा, सुनिता यादव, प्रेमराज जाट, रामकृष्ण गुर्जर, महेन्द्र सिंह रावत अतीमंड, राजेन्द्र महावर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अजमेर शहर की कार्यकारिणी

इसी तरह शहर जिलाध्यक्ष डा प्रियशील हाडा के अनुसार शहर उपाध्यक्ष पद पर घीसू गढवाल, जय किशन पारवानी, किशन गोपाल दरगड, सुलोचना शुक्ला, सीमा अखावत, विकास सोनगरा, आनंद सिंह राजावत व प्रभा शर्मा मनोनीत किए गए है।

महामंत्री पद पर रमेश सोनी, संपत सांखला, वेदप्रकाश दाधीच तथा मंत्री पद पर राजेश शर्मा, राजेश घाटे, राज कुमार लालवानी, श्याम वैष्णव, भारती श्रीवास्तव, मंजु शर्मा, कमला जिरोता तथा संगीता शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सबगुरु अजमेर न्यूज, पंचशील नगर 9887907277
सबगुरु जयपुर न्यूज, विवेक विहार 07737385114
खबरें इस मेल आईडी पर भेजे sabgurunews@gamil.com