Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जैसलमेर : थलसेनाध्यक्ष नरवणे ने सीमा पर तैयारियों का जायजा लिया - Sabguru News
होम Headlines जैसलमेर : थलसेनाध्यक्ष नरवणे ने सीमा पर तैयारियों का जायजा लिया

जैसलमेर : थलसेनाध्यक्ष नरवणे ने सीमा पर तैयारियों का जायजा लिया

0
जैसलमेर : थलसेनाध्यक्ष नरवणे ने सीमा पर तैयारियों का जायजा लिया

जैसलमेर। थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने राजस्थान में भारत पाकिस्तान सीमा पर अग्रिम क्षेत्र में आज सैन्य तैयारियों का जायजा लिया।

दो दिन के दौरे पर आये जनरल नरवणे ने जैसलमेर सैन्य स्टेशन का दौरा किया। यात्रा के दौरान उनके साथ लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती थे। उन्होंने सैन्य स्वस्थता सुविधा की भी समीक्षा की। ईरान से निकाले गए कुल 118 पुरुषों और 168 महिलाओं को इस सुविधा में अनिवार्य कोरेंटाइन अवधि से गुजरना पड़ रहा है। सैन्य स्वस्थता सुविधा कोरेंटाइंड लोगों के ठहरने एवं उन्हें आरामदायक बनाने के लिए सभी सुविधाओं से सुसज्जित है।

इस केंद्र में महिलाओं और पुरुषों को उनके आयु समूहों के अनुसार अलग-अलग बैरकों में रखा गया है। इनकी देख रेख के लिये चिकित्सा कर्मचारियों का एक समर्पित दल तैनात है। सभी कमरों में टीवी उपलब्ध कराए गए हैं और उनके मनोरंजन के लिए इनडोर और आउटडोर खेलों का प्रबंध भी किया गया है।

सैन्य स्वस्थता सुविधा को पूरी तरह से अलग कर दिया गया है और इसकी सुरक्षा के लिए जवानों को चौबीसों घंटे तैनात किया गया है। जनरल नरवणे ने दक्षिणी कमान और विशेष रूप से कोणार्क वाहिनी द्वारा विभिन्न जगह से लाए गए भारतीय नागरिकों की देखभाल करने में नागरिक प्रशासन की मदद के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

सेना प्रमुख ने सीमावर्ती क्षेत्रों का भी दौरा किया और पश्चिमी सीमाओं के साथ भारतीय सेना की परिचालन तत्परता की समीक्षा की। उन्होंने सभी सैनिकों को प्रशिक्षण के जरिए व्यावसायिकता और परिचालन तैयारियों के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।