Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बिहार भाजपा की नई टीम में 12 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और 12 मंत्री को मिली जगह - Sabguru News
होम Bihar बिहार भाजपा की नई टीम में 12 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और 12 मंत्री को मिली जगह

बिहार भाजपा की नई टीम में 12 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और 12 मंत्री को मिली जगह

0
बिहार भाजपा की नई टीम में 12 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और 12 मंत्री को मिली जगह

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज संगठन का विस्तार करते हुए 12 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और 12 मंत्री के साथ ही नौ प्रवक्ता नियुक्त किए हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने यहां अपनी नई टीम की घोषणा की। इस नई टीम में कुल 12 लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जिनमें मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह, पूर्व विधान पार्षद राजेंद्र गुप्ता, विधायक मिथिलेश तिवारी, विधान पार्षद राधामोहन शर्मा, पूर्व विधायक नीतीश मिश्रा, पूर्व विधायक राजीव रंजन, प्रमोद चंद्रवंशी, पिंकी कुशवाहा, राजेश वर्मा और बेबी कुमारी शामिल हैं।

इसी तरह पूर्व सांसद जनक राम, विधायक संजीव चौरसिया, देवेश कुमार और सुशील चौधरी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं, प्रदेश मंत्री की जिम्मेवारी रूपनारायण मेहता, अमृता भूषण, प्रवीण तांती, सिद्धार्थ शंभू, शंभू शरण पटेल, बेबी चंकी, धर्मशिला गुप्ता, अजय यादव, सजल झा, पूनम शर्मा, शीला प्रजापति और संजीव क्षत्रीय को दी गई है।

नई टीम में जिन्हें प्रवक्ता पद का दायित्व सौंपा गया है उनमें मनोज शर्मा, प्रेम रंजन पटेल, संजय टाइगर, निखिल आनंद, अखिलेश सिंह, विवेकानंद पासवान, अरविंद सिंह, प्रोफ़ेसर अफजल शम्सी और रामसागर सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश के संगठन महामंत्री की जिम्मेवारी नागेंद्र को और प्रदेश के सह संगठन महामंत्री की जिम्मेवारी शिवनारायण महतो को फिर से दी गई है।

वहीं, विधान पार्षद दिलीप जायसवाल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी फिर से सौंपी गई है। इनके अलावा दुर्गेश सिंह को प्रदेश युवा मोर्चा का अध्यक्ष तथा संजय गुप्ता को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष लाजवंती झा को तथा निवेदिता सिंह को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह सरोज रंजन पटेल को प्रदेश किसान मोर्चा का अध्यक्ष एवं रंजन तिवारी को महामंत्री की जिम्मेवारी दी गई है।

प्रदेश अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जयनाथ चौहान को तथा महामंत्री ललन मंडल को बनाया गया है वहीं संजय चंद्रवंशी को अतिपिछड़ा माेर्चा का प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इनके अलावा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत चौधरी को तथा विवेकानंद पासवान को महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी की जिम्मेवारी शिवेश राम को दी गई है। प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष मो. तुफैल कादरी को बनाया गया है।