Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सुकमा में मुठभेड के बाद लापता 15 जवानों का नहीं चल सका पता - Sabguru News
होम Chhattisgarh सुकमा में मुठभेड के बाद लापता 15 जवानों का नहीं चल सका पता

सुकमा में मुठभेड के बाद लापता 15 जवानों का नहीं चल सका पता

0
सुकमा में मुठभेड के बाद लापता 15 जवानों का नहीं चल सका पता

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के बाद लापता पंद्रह जवान का रविवार सुबह तक पता नहीं चल सका। पुलिस द्वारा बीती रात के बाद आज सुबह से फिर इन जवान की तलाश के लिए सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया है।

पुलिस सूत्राें के अनुसार कल दोपहर चिंतागुफा इलाके के कसालपाड़ मिनपा में नक्सली पुलिस के बीच लगभग पांच घंटे तक मुठभेड़ हुई। इस सर्चिग आपरेशन में अलग अगल कैपाें से लगभग चार सौ जवान निकले थे, जिनमें केन्द्रीय सुरक्षा बल, आर्म टाक्स फोर्स तथा जिला रिजर्व पुलिस के जवान भी शामिल थे। मुठभेड़ में 17 जवान घायल हो गए, जिन्हें कल रात ही हेलिकॉप्टर से रायपुर ले जाया गया, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं, मुठभेड़ में पांच से छह नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर भी है। बताया जा रहा है कि कई नक्सली घायल भी हुए हैं। जवानों ने मारे गए एक नक्सली का शव बरामद कर लिया है। मुठभेड के बाद पंद्रह जवान लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। मुठभेड के दौरान नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल के जवानों की पंद्रह रायफल भी लूट ले जाने की सूचना मिली है।

भूपेश ने अस्पताल में घायल जवानों की जानी कुशलक्षेम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी के एक निजी अस्पताल पहुंचकर वहां सुकमा मुठभेड़ में घायल जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

कल हुई इस मुठभेड़ में घायल 15 जवानों को सुकमा से एयर लिफ्ट कर रायपुर लाया गया था,और एक नजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इनमें 13 की स्थिति सामान्य हैं जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

बघेल ने सभी जवानों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश डॉक्टरों को दिए है। बघेल के साथ इस मौके पर पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी एवं मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी मौजूद थे।