Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मोजाम्बिक में सील कंटेनर में मृत मिले 60 से अधिक प्रवासी - Sabguru News
होम Headlines मोजाम्बिक में सील कंटेनर में मृत मिले 60 से अधिक प्रवासी

मोजाम्बिक में सील कंटेनर में मृत मिले 60 से अधिक प्रवासी

0
मोजाम्बिक में सील कंटेनर में मृत मिले 60 से अधिक प्रवासी

मापुतो। मोजाम्बिक में सीलबंद शिपिंग कंटेनर में कम से कम 64 संदिग्ध अवैध अप्रवासी मृत पाए गए हैं। मंगलवार को आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन प्रवासियों को इथियोपिया से मोजाम्बिक लाया गया था। यह कंटेनर उत्तरी प्रांत टेटे में मिला है। इसमें 14 प्रवासी जीवित भी पाए गए हैं।

प्रांतीय स्वास्थ्य निदेशक कार्ला मोर्स ने एक स्थानीय समाचार पत्र को बताया कि आव्रजन सेवा के अधिकारियों ने टेटे शहर के मोआटीज जिले में सुबह-सुबह इस कंटेनर को बरामद किया। माना जा रहा है कि प्रवासियों की मौत का कारण दम घुटन के कारण हो सकती है क्योंकि वे एक सील कंटेनर में फंस गए थे जिसमें हवा के आने-जाने की जगह नहीं थी।