Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आगरा मार्ग पर पैदल जा रहे श्रमिकों के लिए निशुल्क 110 बसें लगाईं - Sabguru News
होम Headlines आगरा मार्ग पर पैदल जा रहे श्रमिकों के लिए निशुल्क 110 बसें लगाईं

आगरा मार्ग पर पैदल जा रहे श्रमिकों के लिए निशुल्क 110 बसें लगाईं

0
आगरा मार्ग पर पैदल जा रहे श्रमिकों के लिए निशुल्क 110 बसें लगाईं

जयपुर। राजस्थान में आगरा मार्ग आगरा की ओर जा रहे श्रमिकों को सीमा तक या उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने 110 बसों की व्यवस्था की है।

रोडवेज के मुख्य महाप्रबंधक नवीन जैन ने रविवार को बताया कि श्रमिकों को बसों द्वारा निःशुल्क उनके गंतव्य या उत्तर प्रदेश की सीमा तक छोड़ने की व्यवस्था की गई है। दोपहर तक 62 बसें उत्तर प्रदेश की सीमा पर श्रमिकों को छोड़ चुकीं थीं और अन्य 110 बसें रवाना की गईं। इसके साथ ही निजी बसें चलाए जाने का भी निर्णय किया गया है।

उन्होंने बताया कि जयपुर से आगरा रोड पर बड़ी संख्या में श्रमिक उत्तर प्रदेश सीमा तक पैदल ही जा रहे हैं। इन्हें जल्द से जल्द राज्य सीमा में उनके गंतव्य तक पहुंचाने के सम्बन्ध में रविवार को जिला कलक्टर डाॅ.जोगाराम, परिवहन विभाग के आयुक्त एवं शासन सचिव रवि जैन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल सिंह लाम्बा के साथ हुई बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय किया गया।

जैन ने बताया कि ये बसें आम नागरिकों के लिए नहीं है। यह केवल उन श्रमिकों के लिए हैं जो सड़क पर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज से निजी बसों को भी चलाया जा रहा है, लेकिन ये बसें भी आगरा रोड पर चल रहे प्रवासी श्रमिकों को ही उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। उन्होंने आमजन एवं विद्यर्थियों को सलाह दी है कि लाॅकडाउन का पूरी तरह पालन करें और इन बसों में यात्रा करने की कोशिश न करें।