Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी करने वाले AAP MLA चड्डा पर FIR - Sabguru News
होम Breaking CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी करने वाले AAP MLA चड्डा पर FIR

CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी करने वाले AAP MLA चड्डा पर FIR

0
CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी करने वाले AAP MLA चड्डा पर FIR

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दिल्ली के राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्डा के खिलाफ नोएडा में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी अधिवक्ता प्रशांत पटेल ने दर्ज कराई है।

दरअसल आप विधायक ने शनिवार को लाॅकडाउन के कारण मजदूरों की आनंद विहार में बडी संख्या में भीड जुटने पर यह ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा कि सूत्रों के मुताबिक योगी जी दिल्ली से यूपी (उत्तर प्रदेश) जाने वाले लोगों को दौड़ा-दौड़ा के पिटवा रहे हैं। योगी जी बोल रहे हैं कि- तुम क्यों दिल्ली गए थे। अब तुम लोगों को कभी दिल्ली नहीं जाने दिया जाएगा।

चड्डा ने साथ ही योगी सरकार से ऐसा नहीं करने की भी अपील भी की थी। उन्होंने कहा कि मेरी यूपी सरकार से अपील है कि ऐसा न करें, इस मुश्किल की घड़ी में लोगों की समस्याओं को बढ़ाइए मत।