Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : सिविल डिफेंस के वालेंटियर का नागपुर में हार्ट अटैक से निधन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : सिविल डिफेंस के वालेंटियर का नागपुर में हार्ट अटैक से निधन

अजमेर : सिविल डिफेंस के वालेंटियर का नागपुर में हार्ट अटैक से निधन

0
अजमेर : सिविल डिफेंस के वालेंटियर का नागपुर में हार्ट अटैक से निधन

अजमेर। नागपुर में एनडीआरएफ ट्रेनिंग में गए सिविल डिफेंस अजमेर के एक वालेंटियर मनोज देवल पुत्र प्रेम चंद देवल का सोमवार तडके हार्ट अटैक से निधन हो गया। उसकी ट्रेनिंग गत 24 फरवरी से चल रही थी जो 3 अप्रेल को खत्म होनी थी।

अजमेर के विराट नगर धोलाभाटा निवासी करीब 46 वर्षीय मनोज ई मित्र भी संचालित करता था। मृतक के परिवार में पत्नी, 3 साल का पुत्र, माता, पिता तथा दो छोटे भाई बताए जा रहे है।

उसके निधन की सूचना उसके साथ ही ट्रेनिंग पर नागपुर गए साथी नरेश कुमार ने दी। नरेश ने बताया कि रात करीब ढाई बजे मनोज की तबीयत बिगडी तथा उसे पहले एनडीआरएफ की डिसपेंसरी ले जाया गया, जहां से अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। अस्पताल उपचार के दौरार उसका दम टूट गया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

कागजी खानापूर्ति के बाद नागपुर से मनोज का शव शाम करीब 4:30 बजे वाहन से अजमेर के लिए रवाना कर दिया गया है। अजमेर पहुंचने में सडक मार्ग से करीब 20 घंटे लगने की संभावना है। मनोज के निधन की सूचना पाकर अजमेर में उसके परिवार में कोहराम मच गया। सिविल डिफेंस के साथियों में शोक की लहर छा गई।