Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जयपुर : विश्व सनातन वाहिनी पहुंचा रही जरूरतमंदों तक भोजन पैकेट्स - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur जयपुर : विश्व सनातन वाहिनी पहुंचा रही जरूरतमंदों तक भोजन पैकेट्स

जयपुर : विश्व सनातन वाहिनी पहुंचा रही जरूरतमंदों तक भोजन पैकेट्स

0
जयपुर : विश्व सनातन वाहिनी पहुंचा रही जरूरतमंदों तक भोजन पैकेट्स

जयपुर। विश्व सनातन वाहिनी की ओर से कोराना वायरस के संकट के कारण जयपुर शहर में लगाए गए लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों को सुबह और शाम भोजन व खाद्य सामग्री वितरण का कार्य निरंतर जारी है।

वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा ने बताया कि शनिवार को भी वाहिनी के संस्थापक जगदीश भारद्वाज व संरक्षक गीता देवी के मार्गदर्शन में दुर्गा विहार डी मैं जरूरतमंद व असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। इस सेवा कार्य में दुर्गा विहार डी के अध्यक्ष अजय शर्मा, उपाध्यक्ष तुलसी राम व ज्ञान चंद जैन का विशेष सहयोग रहा।

विश्व सनातन वाहिनी ने लाकडाउन के दिन से ही जयपुर के जरूरतमंदों तक भोजन पैकेट वितरण का जिम्मा उठाया हुआ है। इस कार्य में सेवाभागी, दानदाता, धर्मप्रेमी लोगों की भागीदारी से भरसक प्रयास रहता है कि जयपुर में कोई भी असहाय, निर्धन भूखा न सोए।

शर्मा ने बताया कि जयपुर में मुख्य रूप से मानसरोवर, सांगानेर, जगतपुरा, मालवीय नगर, झालाना डूंगरी, सीतापुरा, ज्योति नगर, सोडाला, वैशाली, खातीपुरा क्षेत्र में वाहिनी के कार्यकर्ता वाहनों के जरिए फूड पहुंचाकर वितरण करते हैं। इस काम में संबंधित थाना क्षेत्र का भरपूर सहयोग रहता है।

प्रशासन की ओर से तय दिशा निर्देशों के अनुरूप भोजन तैयार करने और उसके वितरण का कार्य किया जाता है। सोशल डिस्टेंसिंग की अनिर्वायता का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। वर्तमान में संस्था के छह वाहन और 25 कार्यकर्ता तैयार भोजन पैकेट क्षेत्रों में पहुंचाने में लगे हुए है। इस टीम में विनोद दासवाणी, हीरा दासवाणी, पिंकू दासवाणी, गोल्डी दासवाणी अन्नू मोबाइल अहम भूमिका निभा रहे हैं।