Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान में 24 नए मामले, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 325 पर पहुंचा - Sabguru News
होम Breaking राजस्थान में 24 नए मामले, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 325 पर पहुंचा

राजस्थान में 24 नए मामले, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 325 पर पहुंचा

0
राजस्थान में 24 नए मामले, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 325 पर पहुंचा

जयपुर। राजस्थान में आज कोरोना पोजिटिव के 24 नए मामले आने के साथ ही पोजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 325 पर पहुंच गया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार जोधपुर में नौ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है। इनमें से छह कल पोजिटिव पाए गए परिवार के सदस्य हैं, जबकि सातवीं पोजिटिव एक महिला है जो कल पोजिटिव पाए गए व्यक्ति की पत्नी है। एक अन्य 25 वर्षीय पुरुष कल पोजिटिव पाई गई महिला के सम्पर्क में आया था। दोनों एक निजी अस्पताल के स्टाफ के हैं। पोजिटिव पाई गई एक अन्य महिला की घर घर सर्वे के दौरान जानकारी मिली। उसका विवरण जुटाया जा रहा है।

जैसलमेर जिले के पोकरण में सात और पोजिटिव आए हैं। ये सभी 48 से 82 वर्ष की उम्र के हैं और बीकानेर में पोजिटिव पाए गए व्यक्ति के सम्पर्क में आए थे। उधर बांसवाड़ा में तीन महिलाएं और एक पुरुष पोजिटिव पाए गए हैं। ये सभी कुशलगढ़ के उन दो मृतकों के नजदीकी सम्बन्धी हैं जिनकी मौत कोरोना के चलते हुई थी। चूरु में भी एक और व्यक्ति पोजिटिव पाया गया है। वह दिल्ली के निजामुद्दीन से आया था।

उधर, जयपुर के रामगंज क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बालिका और दो 45 और 50 वर्षीय महिलाएं पोजिटिव पाई गई हैं। इससे यहां पोजिटिव की संख्या बढ़कर 103 हो गई है।

चिकित्सा विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब तक अजमेर में पांच, अलवर में पांच, बांसवाड़ा में छह, भरतपुर में पांच, भीलवाड़ा में 27, बीकानेर में 11, चूरु में 11, दौसा में छह, धौलपुर में एक, डूंगरपुर में पांच, जयपुर में 103, जैसलमेर के पोकरण में आठ, झुंझुनूं में 23, जोधपुर में 30, करौली में एक, पाली में दो, सीकर में एक, टोंक में 20, उदयपुर में चार, प्रतापगढ़ में दो, नागौर में एक और कोटा में 10 कोरोना पोजिटिव हैं।

सूत्रों ने बताया कि अब तक 14 हजार 274 सैम्पल की जांच की गई जिनमें 325 पोजिटिव और 13 हजार 379 निगेटिव पाए गए हैं जबकि 570 की रिपोर्ट आनी हैं। इनमें 36 ईरान से लाए गये नागरिक, दो इटैलियन और 287 राज्य के हैं। अब तक 36 संक्रमित स्वस्थ होकर कोराेनामुक्त हो चुके हैं। इनमें 25 को छुट्टी देकर घर भेजा जा चुका है।

अजमेर : चिकित्सा दल से अभद्रता के मामले में 25 के खिलाफ केस दर्ज