Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में कोरोना वायरस से अब तक 124 की मौत, 353 लोग ठीक - Sabguru News
होम Breaking देश में कोरोना वायरस से अब तक 124 की मौत, 353 लोग ठीक

देश में कोरोना वायरस से अब तक 124 की मौत, 353 लोग ठीक

0
देश में कोरोना वायरस से अब तक 124 की मौत, 353 लोग ठीक
coronavirus cases rise to 6817 in maharashtra

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से अभी तक 124 लोगों की मौत हो चुकी है और इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4789 हो गई है और अब तक 353 लोग ठीक हुए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना से पिछले 24 घंटों के दौरान दस लोगों की मौत हुई है। देश के 31 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा सूची के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
राज्य…………….संक्रमित….ठीक हुए…..मौत
आंध्र प्रदेश ………266………1………….3
अंडमान निकोबार…10……….0…………0
अरुणाचल प्रदेश……1………..0…………0
असम………………26……….0………….0
बिहार………………32……….0………….1
चंडीगढ़…………….18……….7………….0
छत्तीसगढ़ …………10……….9………….0
दिल्ली ……………576……..21…………7
गोवा ………………09……….0………….0
गुजरात…………….165…….25………..13
हरियाणा …………..90……..25…………1
हिमाचल प्रदेश……13……….2………….1
जम्मू और कश्मीर..116़़……..4…………2
झारखंड……………..4……….0…………0
कर्नाटक……………175़़…….25………..4
केरल………………327……..58……….2
लद्दाख………………14………10……….0
मध्य प्रदेश………..229……..0……….13
महाराष्ट्र……………868…….56……..48
मणिपुर……………..2…………0……….0
मिजोरम……………1………….0……….0
ओडिशा ………….42………..2………..1
पुड्डुचेरी ……………8………….1………..0
पंजाब ……………91………….4………..7
राजस्थान ………288………..21………3
तमिलनाडु………621………..8………..5
तेलंगाना ……….364………..35………7
त्रिपुरा ……………1……………0………..0
उत्तराखंड ………31………….5………..0
उत्तर प्रदेश……..305……….21……….3
पश्चिम बंगाल ….91………..13……….3
कुल…………….4789…….353…….124