Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ratan dewasi hand over check for corona help - Sabguru News
होम Rajasthan Jalore चिकित्साकर्मी, कर्मचारियों के किट के लिए 10 लाख रुपए राशि भेंट

चिकित्साकर्मी, कर्मचारियों के किट के लिए 10 लाख रुपए राशि भेंट

0
चिकित्साकर्मी, कर्मचारियों के  किट के लिए 10 लाख रुपए राशि भेंट
रतन देवासी।

 

माउंट आबू उपखंड अधिकारी को चेक सौंपते रतन देवासी।
माउंट आबू उपखंड अधिकारी को चेक सौंपते रतन देवासी।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। कोरोना से लड़ने के लिए ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्साकर्मी, सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मियों के लिए किट तथा अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा संसाधन के लिए मंगलवार को पूर्व उप मुख्य सचेतक एवं रोटरी मैनेजमेंट कमेटी संस्था के अध्यक्ष रतन देवासी ने सदस्यों के साथ इस कार्य के लिए 10 लाख की राशि माउंट आबू उपखंड अधिकारी को भेंट की।

देवासी ने बताया कि इस कार्य के लिए पांच लाख की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में, 3 लाख की राशि जिला सहायता कोष जालौर एवं 2 लाख की राशि जिला सहायता कोष सिरोही में उपयोग के लिए दी है। चेक व पत्र आईएएस अधिकारी डॉ. रविंद्र गोस्वामी को दिए साथ ही जालौर कलेक्टर को भिजवाया गया है।

इस अवसर पर संस्था के सचिव डॉ. प्रकाश दवे, सदस्य जितेंद्र आचार्य, महेंद्र काबरा, कश्यप जानी, अनूप वासवानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त कोरोना में अन्य कार्यों के उपयोग 3 लाख रुपये अन्य सामग्री की खरीद के लिए भिजवाए गए हैं।

इससे पूर्व देवासी एवं समाजसेवी सुधीर जैन ने सिरोही जिले में उपयोग हेतु आईएएस अधिकारी डॉ. रविंद्र गोस्वामी के साथ मिल कर भामाशाह की मदद से करीबन 3 लाख रुपए के पीपीआई सूट कार्मिकों को लिए उपलब्ध करवाएं थे। अब तक 18 लाख की सहायता राशि दिलवाई है।