Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
coronavirus update 540 fresh cases of corona in india death toll rises to 166 - Sabguru News
होम Breaking देश में कोरोना वायरस के 540 नए मामले, 17 की मौत

देश में कोरोना वायरस के 540 नए मामले, 17 की मौत

0
देश में कोरोना वायरस के 540 नए मामले, 17 की मौत
coronavirus update 540 fresh cases of corona in india death toll rises to 166
coronavirus update 540 fresh cases of corona in india death toll rises to 166
coronavirus update 540 fresh cases of corona in india death toll rises to 166

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमितों के 540 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 5734 हो गई है तथा इसके कारण 17 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 166 पहुंच गया है। कोरोना से अबतक 473 लोगों को निजात दिलाई जा चुकी है जबकि 5095 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार रात नौ बजे तक देश भर में एक लाख 27 हजार से अधिक लोगों की कोरोना संबंधी जांच की जा चुकी थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार की सुबह जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना से पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक संक्रमण और मौत के मामले महाराष्ट्र से सामने आये जहां अब तक 1135 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 72 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान आठ लोगों की मौत हुयी और 117 लोग संक्रमित हुए हैं। देश के 31 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा सूची के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:

राज्य…………….संक्रमित….ठीक हुए…..मौत

आंध्र प्रदेश ………348………6………….4

अंडमान निकोबार…11……….0…………0

अरुणाचल प्रदेश……1………..0…………0

असम………………28……….0………….0

बिहार………………38……….0………….1

चंडीगढ़…………….18……….7………….0

छत्तीसगढ़ …………10……….9………….0

दिल्ली ……………669……..21…………9

गोवा ………………7……….0…………..0

गुजरात…………….179…….25………..16

हरियाणा …………..147…….28………..3

हिमाचल प्रदेश……18……….2………….1

जम्मू और कश्मीर..158……..4…………4

झारखंड……………..4……….0…………0

कर्नाटक……………181…….28………..5

केरल………………345……..83……….2

लद्दाख………………14………10……….0

मध्य प्रदेश………..229……..0……….13

महाराष्ट्र……………1135…..117……..72

मणिपुर……………..1…………1……….0

मिजोरम……………1………….0……….0

ओडिशा ………….42………..2………..1

पुड्डुचेरी ……………5………….1………..0

पंजाब ……………101………….4……….8

राजस्थान ………381………..21…………3

तमिलनाडु………738………..21……….8

तेलंगाना ……….427………..35………..7

त्रिपुरा ……………1……………0………..0

उत्तराखंड ………33………….5………..0

उत्तर प्रदेश……..361……….27……….4

पश्चिम बंगाल ….103………..16……….5

कुल…………….5734…….473……..166

कोरोना : विश्व में संक्रमितों की संख्या 15 लाख के पार, 87888 की मौत