Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सेवाभारती महिला मंडल की प्राथमिकता बना जरूरतमंद की सहायता - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur सेवाभारती महिला मंडल की प्राथमिकता बना जरूरतमंद की सहायता

सेवाभारती महिला मंडल की प्राथमिकता बना जरूरतमंद की सहायता

0
सेवाभारती महिला मंडल की प्राथमिकता बना जरूरतमंद की सहायता

जयपुर। कोरोना वायरस संकट के चलते लागू लॉकडाउन के बीच स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में जहां एक तरफ केंद्र व राज्य सरकार पुरजोर तरीके से जुटी है वहीं इस वायरस से बचाव के लिए जरूरतमंदों को आवश्यक मास्क सुविधा मुहैया करने में सेवा भारती महिला मंडल ईकाईयां पीछे नहीं हैं।

इस वायरस की चपेट में आने से बचने के लिए सरकार ने आमजन के लिए मास्क पहनकर ही बाहर निकलने की अनिवार्यता लागू की हुई है। ऐसे में महिला मंडलों ने वंचित बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंदों के लिए मास्क तैयार करने का काम युद्ध स्तर पर चलाया हुआ है।

सेवाभारती राजस्थान क्षेत्र के महिला मंडल प्रमुख अनिल शुक्ला ने बताया कि राजस्थान के अधिकतर जिलों में महिला मंडल की बहिनें अपनी सिलाई मशीन के जरिए प्रतिदिन 150 से 200 सामान्य स्थिति में उपयोग किए जा सकने वाले कपडे से बने मास्क तैयार कर रही हैं। ये मास्क सब्जी वाले, मजदूर व सेवाबस्ती के लोगों को बांटे जा रहे हैं।

जरूरतमन्द लोगों को राशन सामग्री एवं भोजन के पैकेट उपलब्ध हों इसके लिए सेवाभारती महिला मंडल की सदस्य अपने जिलों की सेवा बस्तियों के सर्वे से वंचित परिवारों की सूची बनाकर सेवा भारती कार्यकर्ताओं तथा प्रशासन को मुहैया करा रही हैं।

कहीं स्थानीय आवश्यकता अनुसार भोजन के पैकेट अपने स्तर पर तो कहीं जरूरत के अनुरूप सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए टोली के साथ मिलकर तैयार कर रही हैं। कुछ जगह यज्ञ हवन के माध्यम से वातावरण शुद्धि तो कहीं वचाव के उपायों को समझाते हुए हर संभव जागरूक कर रही हैं। राशन सामग्री की उपलब्धता के लिए महिलाओं को सेवाभागी लोग आर्थिक सहयोग भी कर रहे हैं।