Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लॉकडाउन : बुलंदशहर में मुस्लिम युगल ने आनलाइन रचाया निकाह - Sabguru News
होम UP Bulandshahr लॉकडाउन : बुलंदशहर में मुस्लिम युगल ने आनलाइन रचाया निकाह

लॉकडाउन : बुलंदशहर में मुस्लिम युगल ने आनलाइन रचाया निकाह

0
लॉकडाउन : बुलंदशहर में मुस्लिम युगल ने आनलाइन रचाया निकाह

बुलंदशहर। लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक मुस्लिम युगल ने आनलाइन निकाह रचा कर कोविड-19 के खिलाफ जंग में अपनी कटिबद्धता जगजाहिर की।

खुर्जा के मौहल्ला पंजाबियान निवासी दुल्हा आरिफ ने बताया कि उसके विवाह की तारीख लाकडाउन की घोषणा से पूर्व 15 अप्रेल को पक्की कर दी गयी थी। उसकी शादी गौतमबुद्ध नगर के जारचा गांव निवासी आसमा के साथ तय हुई थी।

आरिफ ने बताया कि 14 अप्रेल तक लाकडाउन की अवधि समाप्त होने की आशा पर परिजनों ने बारातियों को भी निमंत्रण दे दिया था लेकिन ऐन वक्त पर लाकडाउन की अवधि बढ़ गई और वह अपनी बारात नहीं ले जा सका।

उसने कहा कि तब पूरे परिवार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा काजी को बुलवा कर निकाह पढ़वाने का निर्णय लिया। इस दौरान काजी के अलावा चार लोग वर पक्ष से तथा वधू पक्ष से भी चार लोग बैठ गए। वीडियो कांफ्रेंसिंग कर दोनों की रजामंदी से निकाह पढ़वा दिया गया।

आरिफ ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेश का पालन करने की कटिबद्ध है और हमने सोशल डिसटेंसिंग बनाते हुए पूरे नियमों का पालन किया है। आखिर यह हमारी सुरक्षा के साथ साथ देश की सेहत से जुड़ा सवाल था और हम और हमारा परिवार अपने फैसले से संतुष्ट है।