Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दूसरे लॉकडाउन से देश में कोरोना की रफ्तार कितनी थमेगी ? - Sabguru News
होम India दूसरे लॉकडाउन से देश में कोरोना की रफ्तार कितनी थमेगी ?

दूसरे लॉकडाउन से देश में कोरोना की रफ्तार कितनी थमेगी ?

0
दूसरे लॉकडाउन से देश में कोरोना की रफ्तार कितनी थमेगी ?

भारत में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने पर केंद्र सरकार ने पहला लॉकडाउन 24 मार्च से 14 अप्रैल तक लगाया था।

इस 21 दिन के लॉकडाउन में देश में कोरोना की रफ्तार उस हिसाब से ज्यादा नहीं बढ़ी जैसे विश्व के अन्य देशों में रही। पहला लॉकडाउन खत्म होने के बाद केंद्र सरकार ने एक बार फिर संपूर्ण देश में दूसरा लॉकडाउन 14 अप्रैल से 3 मई तक लगा दिया है। अब देशवासियों के साथ केंद्र और राज्य सरकारों की निगाहें दूसरे लॉकडाउन में कोरोना की बढ़ती रफ्तार कितनी थमेगी, निगाहें लगी हुई हैं।

सही मायने में यह दूसरा लॉकडाउन कोरोना का इम्तिहान जैसा है। 3 मई को जब देश में दूसरा लॉक डाउन खत्म होगा तभी भारत में कोरोना की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा। आज भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 14000 के पार पहुंच गई है वहीं मृतकों की संख्या 490 है। अच्छी खबर यह है कि पिछले कुछ दिनों से इस वायरस से ठीक होने वालों की संख्या तेजी साथ बढ़ती जा रही है, शनिवार को लगभग दो हजार संक्रमित मरीज ठीक होकर घर भी जा चुके हैं।

भारत में जब 550 कोरोना संक्रमित थे तब लगाया था पहला लॉकडाउन

जब हमारे यहां कोरोना के सिर्फ 550 केस थे, तभी भारत ने 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का एक बड़ा कदम उठा लिया था। भारत ने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया, बल्कि जैसे ही समस्या दिखी, उसे, तेजी से फैसले लेकर उसी समय रोकने का प्रयास किया। भारत ने होलिस्टिक अप्रोच न अपनाई होती, इंटिग्रेडिड अप्रोच न अपनाई होती, तेज फैसले न लिए होते तो आज भारत की स्थिति कुछ और होती। अगर सिर्फ आर्थिक दृष्टि से देखें तो अभी ये महंगा जरूर लगता है लेकिन भारतवासियों की जिंदगी के आगे, इसकी कोई तुलना नहीं हो सकती। सीमित संसाधनों के बीच, भारत जिस मार्ग पर चला है।

उस मार्ग की चर्चा आज दुनिया भर में हो रही है। पहले लॉकडाउन खत्म होने यानी 14 अप्रैल तक देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगभग 10,000 थी, 350 लोगों की मौत भी हो गई थी। यही नहीं एक हजार लोग इस खतरनाक महामारी से सही भी हो चुके थे। दूसरी ओर केंद्र सरकार ने कहा है कि पिछले एक सप्ताह में कोविड-19 के मामले दोगुने होने में लगने वाला समय बढ़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा लॉकडाउन से पहले कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तीन दिन में दुगुने हो रहे थे। जबकि पिछले सात दिन में यह दर 6.2 दिन रही। वहीं केंद्र शासित प्रदेशों और 19 राज्यों में यह दर राष्ट्रीय औसत से कम है।

कोरोना संक्रमितों का ग्राफ भारत में अभी तक इस प्रकार है

भारत में शनिवार देर शाम तक कोरोना संक्रमित के मामले लगभग 15 हजार हो चुके हैं । वहीं 490 लोगों की मौत हो चुकी है। यही नहीं लगभग 2 हजार लोग इस महामारी से उपचार करा कर ठीक भी हो चुके हैं। अगर हम भारत में कोरोना संक्रमित के आंकड़ों की बात करें तो प्रत्येक 7 दिनों की स्थिति कुछ इस प्रकार रही है। 9 से 15 मार्च के बीच देश में 114 मामले और दो मौतें हुई थी।

16 से 22 मार्च के बीच 282 मामले और 5 मौतें हुई थी। 23 से 29 मार्च के बीच 628 मामले सामने आए और 24 लोगों की जान चली गई। 30 से 5 अप्रैल के बीच में 3,164 संक्रमित मिले और 74 लोगों की जान चली गई। 6 से 12 अप्रैल के बीच 5036 संक्रमित और 232 लोगों की मौत हुई थी। 13 से 17 अप्रैल के बीच 4256 मामले और 154 लोगों की मौत हुई थी। आपको जानकारी दे दें कि भारत में पहला कोरोना संक्रमित मरीज 30 जनवरी को केरल में मिला था और पहली मौत कर्नाटक में 11 मार्च को हुई थी।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार