Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
डाॅक्टर ने की खुदकुशी, आप MLA प्रकाश जारवाल के खिलाफ शिकायत - Sabguru News
होम Delhi डाॅक्टर ने की खुदकुशी, आप MLA प्रकाश जारवाल के खिलाफ शिकायत

डाॅक्टर ने की खुदकुशी, आप MLA प्रकाश जारवाल के खिलाफ शिकायत

0
डाॅक्टर ने की खुदकुशी, आप MLA प्रकाश जारवाल के खिलाफ शिकायत

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक 52 वर्षीय डाक्टर ने अपने घर में शनिवार को खुदकुशी कर ली।दक्षिणी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने बताया कि सुबह छह बजकर 17 मिनट पर नेब सराय थाने में पीसीआर के द्वारा एक व्यक्ति के खुदकुशी के बारे में जानकारी मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस तब पता चला कि डाक्टर राजन्द्र सिंह दुर्गा विहार स्थित अपने मकान में छत से लटककर तड़के खुदकुशी कर ली है। अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की और लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। डॉक्टर सिंह के पुत्र हेमंत ने शिकायत में देवली से आम आदमी पार्टी केे विधायक प्रकाश जरवाल और उसके सहयोगी कपिल नागर पर धमकी देने का आरोप लगाया है। हेमंत की शिकायत पर पुलिस ने जबरन वसूली, खुदकुशी के लिए उकसाने जीवन को खतरे के खिलाफ नेब सराय थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया जा रहा है डॉ. सिंह दुर्गा विहार में अपना क्लिनिक चलाता था। वह कॉन्ट्रैक्ट पर पानी की टैंकर भी लगाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।