Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 20 अप्रेल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 20 अप्रेल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 20 अप्रेल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 20 अप्रेल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2077, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 27.12 बजे बाद चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि – आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आप कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा। आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद हो सकता है। बहुत समय से लंबित काम आज पूरा हो सकता है। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं।

वृष राशि – आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। बिजनेस पार्टनर के साथ किए गए कामों से आपको फायदा होगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए दिन बेहतर रहेगा । हनुमान जी के दर्शन करें, आपका दिन ख़ुशी भरा बीतेगा।

मिथुन राशि – आज आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। मेहनत का परिणाम आपके फेवर में हो सकता है। खुद पर ध्यान देंगे। किसी कार्य में अपनों की मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। किसी बड़े संकट छुटकारा मिलेगा और केस में जीत हो सकती है। जरूरी कार्य से पहले थोड़ा-सा दही खा लें, आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

कर्क राशि – आज आपका दिन तनाव भरा हो सकता है। ऑफिस में वर्कलोड अधिक हो सकता है। अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में परेशानी हो सकती है। किसी से बहस करने से बचें। अपने गुस्से पर काबू रखें, इससे आपको फायदा होगा। अपनी गलतियों को किसी और पर जाहिर न करें। जरूरी कार्य से पहले शहद का सेवन करें। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह राशि – आज सकारात्मक सोच से काम पूरे हो सकते हैं। आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रुक सकते हैं। किसी जरुरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है। समय का सदुपयोग करें, फायदा जरुर मिलेगा। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मधुर और मजबूत होंगे।

कन्या राशि – आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम अपनों की मदद से पूरा हो जाएगा। ऑफिस में आज किसी मीटिंग में हिस्सा लेंगे। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी हो सकती है। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आप किसी दोस्त की आर्थिक मदद करेंगे। जरूरतमंदों को भोजन कराएं, घर में शांति बनी रहेगी।

तुला राशि – आज का दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आर्थिक हालात थोड़े कमजोर नज़र आ रहे हैं। पुराने लेन-देन के मामलों में गड़बड़ी होने से टेंशन थोड़ी बढ़ सकती है, इससे निजात पाने के लिए जीवनसाथी का सहयोग लें। फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।

वृश्चिक राशि – आज आपका मन आध्यात्म में लगेगा। किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे। काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनते नजर आएंगे।

धनु राशि – आज आपके दिन की शुरूआत ताजगी के साथ होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। ऑफिस में काम को समय से पूरा कर लेंगे। सुबह उठकर अपनी हथेलियों को देखें, आपका दिन शुभ जाएगा।

मकर राशि – आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलने और यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान और तनाव महसूस हो सकता है। बच्चों के साथ टाइम बिताएं। ऐसे लोगों से जुड़ने की कोशिश करें, जिनसे आपको कुछ सीखने को मिले। भगवान के सामने सुबह- शाम घी के दीपक जलाएं, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

कुंभ राशि – आज आपके दिमाग में कई तरह के विचार आएंगे। जरुरी काम बनते नज़र आएंगे। संतान पक्ष की सफलता आपको खुश करेगी। घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। नए काम करने की सोच रहे है तो आपको आगे धन लाभ के अवसर मिलेगा। दोस्तों के बीच आयी खटास दूर हो जाएगी। जरुरतमंद को कुछ दान करें, आपके धन में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि – आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। कला व साहित्य के लोगों के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।