Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bjp audio meeting in sirohi district - Sabguru News
होम Rajasthan वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते सोशल डिस्टेंस जरूरी : पुरोहित

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते सोशल डिस्टेंस जरूरी : पुरोहित

0
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते सोशल डिस्टेंस जरूरी : पुरोहित
Bjp sirohi
Bjp sirohi
Bjp sirohi

सिरोही। भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने सभी जिला पदाधिकारीओ के साथ ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की एवं जिले में कोरौना वायरस से फैली वैश्विक महामारी से उत्पन्न हालात एवं संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली एवं निर्देश दिया की राहत कार्य सुचारू रूप से चलते रहे एवं आरोग्य सेतु एप, पीएम केयर फंड, मास्क वितरण करना, वृद्ध जनों की सहायता जैसे कार्यक्रम निरंतर चलते रहें।

भाजपा जिला मीडिया चिराग रावल ने बताया कि जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला पदाधिकारी से कहा कि वैश्विक माहमारी कोरोना सम्पूर्ण विश्व में हाहाकार मचा रही है। ऐसी परिस्थितियों में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के फलस्वरूप हमारे देश में स्थिति विश्व के कई अन्य देशों के मुकाबले बेहतर है।

हमारे सिरोही जिले में हमारे सभी कार्यकर्ता पिछले 29 दिनों से लगातार सेवा का कार्य करते हुए आम जनता के बीच में प्रत्येक जरूरतमंद को राहत का कार्य कर रहे हैं, इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता साधूवाद के पात्र हैं व भाजपा का हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ समाज सेवा में लगा है।

पुरोहित ने कहा कि हम सभी अनुशासित कार्यकर्ता है, इसलिए हमारी सभी गतिविधियां लाॅकडाउन के नियमों एवं केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा घोषित गाइडलाईन के अन्तर्गत हों यह हम सभी को ध्यान रखना है। पुरोहित ने पीएम केअर फंड में 1 करोड़ की राशि देने पर बााबू भाई भंसाली का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल, दुर्गाराम गरासिया, जय सिंह राव, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, ताराराम माली, दिलीप सिंह माडानी, गंगा सिंह, कालूराम चौधरी, जिला मंत्री प्रकाश मेघवाल, दुर्गेश शर्मा, छगन घाची, सिमा भाटिया, तुलसी राम पुरोहित, राजेश्वरी कुमावत, दशरथ सिंह उपस्थित थे। संचालन योगेंद्र गोयल ने किया।