Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Mahendra Singh Dhoni is a great captain - Sabguru News
होम Sports Cricket महान कप्तान हैं एमएस धोनी: नेहरा

महान कप्तान हैं एमएस धोनी: नेहरा

0
महान कप्तान हैं एमएस धोनी: नेहरा
Mahendra Singh Dhoni is a great captain
Mahendra Singh Dhoni is a great captain
Mahendra Singh Dhoni is a great captain

नई दिल्ली। भारत के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि महान कप्तान के लिए धोनी उनकी पहली पसंद हैं।

आईपीएल की 13वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्टार स्पोर्ट्स के प्रमुख शो क्रिकेट कनेक्टेड पर स्टार स्पोर्ट्स जूरी ने धोनी को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कप्तान चुना था। नेहरा के साथ स्टार स्पोर्ट्स विशेषज्ञ संजय मांजरेकर, डेरेन गंगा, स्कॉट स्टायरिस, माइक हेसन, डीन जोंस , रसेल आर्नोल्ड, साइमन डूल और ग्रीम स्मिथ ने धोनी को अपना कप्तान चुना।

धोनी की कप्तानी में खेल चुके स्टार स्पोर्ट्स विशेषज्ञ और विश्व कप विजेता पूर्व तेज गेंदबाज नेहरा ने क्रिकेट कनेक्टेड पर कहा, खेल में अपने योगदान के अलावा धोनी अपनी टीम का दिल जीतने में भी कामयाब रहे हैं। सबसे महान कप्तान के लिए मेरी पसंद एमएस धोनी है, जिनकी कप्तानी में मैंने सबसे ज्यादा खेला है, चाहे वह राष्ट्रीय टीम के लिए हो या आईपीएल।

नेहरा ने कहा, मैं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के अधीन नहीं खेला, इसलिए मैं एमएस धोनी को चुनता हूं। धोनी को सर्वश्रेष्ठ कप्तान के लिए रोहित के अलावा, गौतम गंभीर से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा, जिन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स को दो बार आईपीएल ट्रॉफी जीत दिलाई। शेन वार्न, एडम गिलक्रिस्ट और डेविड वार्नर भी नामांकित सूची का हिस्सा थे।

धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में तीन बार चैंपियन बनाया। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी का आईपीएल में जीत का प्रतिशत 60.11 है। उन्होंने रोहित शर्मा को पछाड़ा जिन्होंने मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड चार खिताबों तक पहुंचाया।

धोनी उन कई खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें भारतीय क्रिकेट में लीजेंड का दर्जा मिला है। 2007 में टीम इंडिया में पदार्पण और 2007 में टीम इंडिया को विश्व टी-20 खिताब दिलाने के बाद धोनी सफलतापूर्वक सुर्खियां बटोरने में सफल रहे। इसके बाद से उनका कद लगातार बढ़ता रहा। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें पहली बार आईपीएल नीलामी में चुना, जहां वह 2008 में सबसे महंगे खिलाड़ी बने और तब से एक खिलाड़ी से एक आइकन के रूप में एमएसडी का रूपांतरण शुरू हुआ।

आईपीएल में लगभग 42 के औसत से 4000 से अधिक रन के साथ धोनी आईपीएल में अब भी सक्रिय हैं। हालांकि कोरोना वायरस के कारण आईपीएल का मौजूदा सत्र फिलहाल स्थगित है और उसके जल्द शुरू होने की कोई सम्भावना नहीं है।

उन्होंने टूर्नामेंट में किसी भी कप्तान द्वारा सबसे अधिक 8 फाइनल में अपनी टीम का नेतृत्व किया है और उनकी टीम आईपीएल के 12 में से 11 सत्रों में प्लेऑफ में पहुंची है।