Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Former bjp prez visited Maval border - Sabguru News
होम Sirohi Aburoad भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने गुजरात सीमा पर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने गुजरात सीमा पर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

0
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने गुजरात सीमा पर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
सिरोही में गुजरात बॉर्डर पर व्यवस्थाओं की जानकारी लेते लुम्बाराम चौधरी।
सिरोही में गुजरात बॉर्डर पर व्यवस्थाओं की जानकारी लेते लुम्बाराम चौधरी।
सिरोही में गुजरात बॉर्डर पर व्यवस्थाओं की जानकारी लेते लुम्बाराम चौधरी।

सिरोही। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने आबूरोड पहुंच कर भाजपा नगर मंडल पदाधिकारियों के साथ मावल स्थित बॉर्डर पर प्रवासियों के लिए की गयीं व्यवस्थाओ का जायजा लिया। वहाँ कोरेन्टीन किये उत्तरप्रदेश, पंजाब एवं अन्य राज्यो के मजदूरों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मजदूरों ने बताया कि उनको यहाँ एक महीने से भी ज्यादा हो गया है,अभी तक हम यही फसे हुए हैं। इस पर लुम्बाराम चौधरी ने उच्चाधिकारियों को इनकी समस्याओं के बारे में जानकारी देकर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। चौधरी ने बॉर्डर पर पुलिस अधिकारियों एवं चिकित्सा कर्मियों से बात की।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार प्रवासियों को वापस लाने में बिल्कुल भी चिंतित नही है, बार बार नए नियम लागू कर प्रवासियों को असमंजस में डाल रखा है।जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण जरूरी है।
लुंबाराम चौधरी ने भाजपा नगर मंडल द्वारा संचालित भोजनशाला का निरीक्षण किया। वहाँ सेवाकार्य कर रहे सभी कार्यकर्ताओं का माला और दुपट्टा पहनाकर आभार व्यक्त किया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सांभरिया,महामंत्री अजय वाला,पार्षद विजय गोठवाल,एस सी मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष राजीव मारू, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय ढाका साथ थे।

युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिमोहन गढ़वी,पूर्व मंडल महामंत्री रमेश वैष्णव,महिला मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष दर्शना देसाई,मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य,राज कंवर,मंडल मंत्री सुरेखा मोदी,पार्षद अमित सांभरिया,मोहन राणा,मंडल कार्यकारिणी सदस्य मुकेश मोदी,रवि जांगिड़,सौरभ ढाका,देवीलाल,भवानी सिंह,राहुल कुमावत,कार्तिक नाथ,विजय नाथ आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढें
लॉकडाऊन : अजमेर संभाग के दो जिले अजमेर और नागौर रेड जाॅन में
अप्रवासी राजस्थानियों को ट्रेन से लाया जाएगा : रघु शर्मा
कोरोना के 3 नए मामले सामने आने के बाद ब्यावर के कई क्षेत्रों में कर्फ्यू
राजस्थान में करीब एक हजार कोरोना मरीज ठीक हुए
कोरोना के 3 नए मामले सामने आने के बाद ब्यावर के कई क्षेत्रों में कर्फ्यू