Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को भी लाएगी सरकार - Sabguru News
होम Delhi विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को भी लाएगी सरकार

विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को भी लाएगी सरकार

0
विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को भी लाएगी सरकार

नई दिल्ली। सरकार कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर विभिन्न देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को चरणबद्ध तरीके से स्वदेश लायेगी लेकिन इसके लिए उन्हें अपना खर्च स्वयं वहन करना होगा। विदेशों मे फंसे लोगों को यात्री विमानों और नौसैनिक पोतों से लाने की प्रक्रिया गुरूवार से शुरू की जाएगी।

गृह मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी और कहा कि विदेशों में फंसे नागरिकों को लाने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर ली गई है। भारतीय दूतावास और उच्चायोग वहां फंसे और परेशान भारतीय नागरिकों की सूची बना रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा है कि यह सुविधा भुगतान के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी। इन नागरिकों को लाने के लिए विशेष यात्री उडानों की व्यवस्था की जाएगी। यह यात्रा चरणबद्ध तरीके से गुरूवार से शुरू की जाएगी।

उडान में सवार होने से पहले सभी यात्रियों की मेडिकल जांच की जाएगी। केवल उन्हीं लोगों को आने की अनुमति दी जाएगी जिनमें बीमारी का कोई लक्षण नहीं है। यात्रा के दौरान सभी को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य प्रोटोकोल और नागरिक उडय्यन मंत्रालय के प्रोटोकोल का पालन करना होगा।

गंतव्य पर पहुंचने के बाद सभी यात्रियों को आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण करना होगा। सभी की चिकित्सा जांच की जाएगी जिसके बाद राज्य सरकार उन्हें अस्पताल या अन्य क्वारंटाइन केन्द्र में उनके खर्च पर 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन करेगी।

विदेश मंत्रालय और नागरिक उडय्यन मंत्रालय इस बारे में जल्द ही विस्तार से अपनी वेबसाइट पर जानकारी देंगे। राज्य सरकारों को सलाह दी गई है कि वे इन लोगों के लिए परीक्षण, क्वारंटाइन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करें।

यह भी पढें
राजस्थान में कोरोना संक्रमित की संख्या 3061 पहुंची, छह की मौत
अजमेर में चार नए कोरोना पाॅजिटिव, संख्या 172 पहुंची
लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों के जाने का किराया खर्च उठाएगी राज्य सरकार : गहलोत
श्रमिक स्पेशल के यात्रियों से किराया वसूली कहीं काेई साजिश तो नहीं : रेलवे
मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 2942 हुयी, 165 की मौत, 856 स्वस्थ हुए
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 हजार के करीब,1389 की मौत
गुजरात में 29 और मरे, 376 नये मामले, कुल संख्या 5800 के पार
देश में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर में निरंतर वृद्धि