Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भोपाल : ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का प्रकरण दर्ज - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal भोपाल : ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का प्रकरण दर्ज

भोपाल : ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का प्रकरण दर्ज

0
भोपाल : ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का प्रकरण दर्ज

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन कर ब्यूटी पार्लर का संचालन करने के मामले आज एक महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार राजधानी के कोहेफिजा इलाके की बीडीए कालोनी में रुपीस ब्यूटी पार्लर की संचालिका उमा मल्होत्रा के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए ब्यूटी पार्लर खोल कर सेवाएं देने के आरोप में कार्यवाही की गई है।

आरोपी ब्यूटी पार्लर संचालिका पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप के ग्रुप के माध्यम से अपने नंबर को शेयर कर महिलाओं से ब्यूटी पार्लर संबंधी सेवाओं के लिए अपॉइंटमेंट लेकर उन्हें सेवाएं दे रही थी।

इस मामले में प्रकरण दर्ज कर ब्यूटी पार्लर संचालिका को धारा 188 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

यह भी पढें
राजस्थान में कोरोना संक्रमित की संख्या 3061 पहुंची, छह की मौत
अजमेर में चार नए कोरोना पाॅजिटिव, संख्या 172 पहुंची
लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों के जाने का किराया खर्च उठाएगी राज्य सरकार : गहलोत
श्रमिक स्पेशल के यात्रियों से किराया वसूली कहीं काेई साजिश तो नहीं : रेलवे
मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 2942 हुयी, 165 की मौत, 856 स्वस्थ हुए
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 हजार के करीब,1389 की मौत
गुजरात में 29 और मरे, 376 नये मामले, कुल संख्या 5800 के पार
देश में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर में निरंतर वृद्धि