Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा चलाएगी प्रवासियों की सहायता का अभियान : डा. पूनियां - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur भाजपा चलाएगी प्रवासियों की सहायता का अभियान : डा. पूनियां

भाजपा चलाएगी प्रवासियों की सहायता का अभियान : डा. पूनियां

0
भाजपा चलाएगी प्रवासियों की सहायता का अभियान : डा. पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर प्रदेश में जहां कहीं भी प्रवासी राजस्थानी आएंगे उन स्थानों को चिन्हित कर भाजपा कार्यकर्ता उनकी सहायता करेंगे।

डा.पूनियां ने कहा कि सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री वी.सतीश, प्रदेश अध्यक्ष डा.सतीश पूनियां और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए की आने वाले प्रवासियों की सहायता के लिए अभियान चलाएं।

उन्होंने बताया कि इसके लिए एक मोबाइल वेन बनाई जाएगी, जिसमें उनके लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी। अभी ऐसा अनुभव आया है की कई प्रवासी मजदूर बिना चप्पल-जूते के ही चल रहे हैं, उन्हें चरण पादुका भाजपा कार्यकर्ता उपलब्ध करवाएंगे। आपात स्थिति में उन्हें चिकित्सा की सुविधा मिले इसके लिए इसी वेन में प्राथमिक चिकित्सा के साधन भी उपलब्ध होंगे।

डा.पूनियां ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर कार्यकर्ता ट्रेन और बसों में यात्रा करने वाले और सड़क पर चलने वाले प्रवासियों को सावधानियों के प्रति जागरुक करेंगे, पूरे प्रदेश में क्वारंटिन सेंटर्स की मानिटरिंग भाजपा कार्यकर्ता करेंगे, वहां की व्यवस्थाओं के बारे में प्रशासन को अवगत करवाएंगे, उन्हें सहयोग भी करेंगे।

यह भी पढें
राजस्थान में 174 नए केस, कोरोना संक्रमित की संख्या 3988, छह की मौत
अजमेर में कोरोना से पांचवीं मौत, संक्रमितों की संख्या 233 पहुंची
रिलयमी ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन नरजो 10 और 10A
उदयपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 182 तक पहुंची
कर्मचारियों के वेतन में कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं : केन्द्र
अजमेर में कोरोना पोजिटिव गर्भवती महिला का कराया सफल प्रसव
कबड्डी के उदयीमान खिलाड़ी सोना की नशे की ओवरडोज से मौत
सिरोही में तीन और कोरोना पॉजिटिव केस, कुल संख्या पहुंची 11