Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74,281 हुई, 2415 की मौत - Sabguru News
होम Breaking भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74,281 हुई, 2415 की मौत

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74,281 हुई, 2415 की मौत

0
भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74,281 हुई, 2415 की मौत

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3525 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 74,281 हो गयी तथा इस दौरान 122 लोगों की मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा 2415 पर पहुंच गया।

संक्रमितों की संख्या 74 हजार के पार होने के साथ ही भारत 50 हजार से अधिक संक्रमण के आंकड़ों वाले देशों की सूची में 12वें स्थान पर पहुंच गया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 74,281 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 2415 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक 24386 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और इसके कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र में 24427 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 921 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य में 5125 लोग इसके संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।

कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात दूसरे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 8903 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 537 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 3246 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।

तमिलनाडु में भी कोविड-19 संक्रमितों की संख्या आठ हजार के पार होकर 8718 तक पहुंच गई है तथा इस वायरस से 61 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2134 लोग इस संक्रमण से उबरने में कामयाब हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति इस जानलेवा विषाणु के कारण चिंताजनक बनी हुई है। यहां इससे अब तक 7639 लोग संक्रमित हुए हैं तथा कोरोना के संक्रमण से मरने वालों के आंकड़े में बदलाव हुआ है और मृतकों की संख्या 86 हो गयी है। वहीं राजधानी में 2512 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

राजस्थान में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हजार के पार हो गयी है और यह संख्या 4126 तक पहुंच गई है तथा 117 लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में 2378 लोग कोविड-19 से पूरी तरह ठीक हुए हैं।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अब तक 3664 लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा कोरोना के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 82 हो गयी है। वहीं 1873 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं। तेलंगाना में अब तक कोरोना से 1326 लोग संक्रमित हुए हैं। राज्य में जहां कोरोना से 32 लोगों की जान गई है। वहीं 830 लोग अब तक ठीक हुए हैं।

दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 2090 और कर्नाटक में 925 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 46 और 31 हो गयी है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 934 हो गई है और 10 लोगों की मृत्यु हुई है।

पश्चिम बंगाल में 198, पंजाब में 32, हरियाणा में 11 और बिहार में छह, केरल में चार, झारखंड, चंडीगढ़ और ओडिशा में तीन-तीन, हिमाचल प्रदेश और असम में दो-दो तथा मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की इस महामारी से मौत हुई है।