Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
AAP MLA प्रकाश जारवाल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा - Sabguru News
होम Delhi AAP MLA प्रकाश जारवाल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

AAP MLA प्रकाश जारवाल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

0
AAP MLA प्रकाश जारवाल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में एक डॉक्टर के खुदकुशी मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक विधायक प्रकाश जारवाल और उसके सहयोगी कपिल नागर की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद दोनों को रविवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दक्षिणी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर की हत्या से जुड़े मामलों की जांच के लिए पुलिस हिरासत की आठ दिनों की अवधि पूरी होने के बाद अदालत ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

डॉक्टर राजेन्द्र भाटी की खुदकुशी मामले में दोनों आरोपियों प्रकाश जारवाल तथा कपिल नगर को पूछताछ के बाद नौ मई गिरफ्तार किया गया था। दोनों को दस मई को अदालत के समक्ष पेश किया गया था जहां से चार दिन की पुलिस हिरासत मंजूर हुई थी। पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद दोबारा चार दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की गई थी। इस मामले में नेब सराय थाने में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उल्लेखनीय है कि श्री जारवाल को दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए दो बार बुला चुकी थी। हालांकि दोनों बार प्रकाश जारवाल दिल्ली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए जिसके बाद विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

गौरतलब है कि डॉक्टर राजेंद्र भाटी ने 18 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस को राजेंद्र भाटी का एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें सुसाइड आम आदमी पार्टी के देवली विधायक प्रकाश जारवाल का नाम था। डॉक्टर ने सुसाइड नोट में जारवाल और उनके सहयोगी पर लगातार धमकी देने का आरोप लगाया था।