Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में कोविड-19 के पाॅजिटिव मरीजों की रिकवर दर आगे - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में कोविड-19 के पाॅजिटिव मरीजों की रिकवर दर आगे

अजमेर में कोविड-19 के पाॅजिटिव मरीजों की रिकवर दर आगे

0
अजमेर में कोविड-19 के पाॅजिटिव मरीजों की रिकवर दर आगे

अजमेर। राजस्थान का अजमेर कोविड-19 के तहत पोजिटिव मरीजों को रिकवर करने में काफी आगे चल रहा है। आज बारह मरीजों को कोरोना मुक्त कर कोरोंटाईन सेंटर भेजा गया है।

जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के नियंत्रक डॉ. वीर बहादुर सिंह के अनुसार चिकित्सालय में भर्ती हुए मरीजों में से 78.07 मरीज ठीक हुए है। यह प्रतिशत राज्य की रिकवरी रेट 59 प्रतिशत से अधिक है।

डॉ. सिंह ने बताया कि अब चिकित्सालय में केवल 51 सक्रिय मरीज ही रह गए हैं जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि चिकित्सालय की रिकवरी रेट राज्य की औसत रिकवरी रेट से कई ज्यादा है।

एक अन्य जानकारी में डॉ. सिंह ने बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा 2 लाख 58 हजार मूल्य के पीपीई किट, एन-95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क, सैनेटाइजर आदि चिकित्सालय को प्रदान किए है। यह सामग्री कोविड-19 की लड़ाई में सहायक रहेंगी और चिकित्सा कर्मियों के काम आएगी। कंपनी के डिविजन मैनेजर नितिन वाधवान ने भविष्य में भी सहयोग का भरोसा दिलाया।