Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
द्रमुक के वरिष्ठ नेता वीपी दुराईसामी भाजपा में शामिल - Sabguru News
होम Tamilnadu Chennai द्रमुक के वरिष्ठ नेता वीपी दुराईसामी भाजपा में शामिल

द्रमुक के वरिष्ठ नेता वीपी दुराईसामी भाजपा में शामिल

0
द्रमुक के वरिष्ठ नेता वीपी दुराईसामी भाजपा में शामिल

चेन्नई। द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के उप महासचिव के पद से हटाए जाने के एक दिन बाद तमिलनाडु विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष वीपी दुराईसामी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम कर पार्टी में शामिल हो गए।

दुराईसामी ने भाजपा मुख्यालय ‘कमलालयम’ में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एल. मुरुगन से मुलाकात की और एल गणेशन और अन्य सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में स्वयं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के लिए नामांकित किया। मुरुगन ने दुराईसामी को पार्टी सदस्यता कार्ड सौंपकर उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया।

उन्होंने कहा वह तत्कालीन पार्टी के अध्यक्ष एम करुणानिधि के अनुरोध पर पार्टी में शामिल हुए थे। जिन्होंने वर्ष 2006 से 2011 तक द्रमुक के शासन के दौरान उन्हें विधानसभा उपाध्यक्ष के पद से नवाजा था। दुराईसामी ने कहा द्रमुक के अध्यक्ष एमके स्टालिन के उन्हें कल रात पार्टी के पद से हटाने के बाद उन्होंने द्रमुक नेतृत्व से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटाने के बारे में लिखा है।