Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सिक्किम नक्शा विवाद : उपराज्यपाल बैजल ने वरिष्ठ अधिकारी को किया सस्पेंड - Sabguru News
होम Delhi सिक्किम नक्शा विवाद : उपराज्यपाल बैजल ने वरिष्ठ अधिकारी को किया सस्पेंड

सिक्किम नक्शा विवाद : उपराज्यपाल बैजल ने वरिष्ठ अधिकारी को किया सस्पेंड

0
सिक्किम नक्शा विवाद : उपराज्यपाल बैजल ने वरिष्ठ अधिकारी को किया सस्पेंड
delhi Lieutenant Governor anil baijal
delhi Lieutenant Governor anil baijal

नई दिल्ली। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पडोसी राज्यों की तरह दिल्ली सरकार के सिक्किम को देश के नक्शे से अलग दिखाने के मामले में सिविल डिफेंस महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बैजल ने शनिवार को ट्वीट कर अधिकारी को निलंबित करने की जानकारी दी। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार का समाचार पत्रों में एक विज्ञापन छपा है जिसमें सिक्किम को नेपाल और भूटान के साथ अलग देश के तौर पर भारत से अलग बताया गया है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह विधूड़ी ने इस पर कड़ा ऐतराज भी जताया था।

यह विज्ञापन केजरीवाल सरकार ने सिविल डिफेंस के सदस्यों की भर्ती के लिए निकाला है। विज्ञापन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फोटो भी छपी है। सरकार ने विज्ञापन भर्ती कॉलम में लिखा है कि आवेदनकर्ता भारत का नागरिक हो या फिर भूटान, नेपाल या सिक्किम की प्रजा हो तथा दिल्ली का निवासी हो। उल्लेखनीय है कि सिक्किम वर्ष 1975 में भारत का अंग बना था।

दिल्ली सरकार ने वापस लिया विज्ञापन

सिक्किम को भारत से अलग दिखाए जाने को लेकर उठे विवाद के बाद दिल्ली सरकार ने इस विज्ञापन को वापस ले लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा सिक्किम भारत का अभिन्न अंग है। ऐसी त्रुटि को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। सरकार ने विज्ञापन को वापस ले लिया है और संबधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।