Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस ने गरीब और असहायों का हक छीना : शिवराज सिंह चौहान - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal कांग्रेस ने गरीब और असहायों का हक छीना : शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस ने गरीब और असहायों का हक छीना : शिवराज सिंह चौहान

0
कांग्रेस ने गरीब और असहायों का हक छीना : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब और असहायों के हक छीना है। कांग्रेस सरकार ने 15 महिनों में ही प्रदेश को बर्बाद कर दिया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आज यहाँ जारी विज्ञप्ति में चौहान ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने नेता प्रदेश का खजाना खाली होने की बात कहते रहे, लेकिन किसानों के फसल बीमा का पैसा दबाए रखा। तेन्दूपत्ता का बोनस तक नहीं बांटा। स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं दी। निर्माण श्रमिकों के खातों में एक हजार रूपए नहीं डाल सकी। यहां तक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 580 करोड़ रूपए भी कांग्रेस सरकार ने नहीं दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही किसानों के फसल बीमा के 2200 करोड़ रूपए दिए गए। उन्होंने कहा कि 18 हजार करोड़ की राशि अलग अलग रूप से जरूरतमंद के खातों में जमा की गई है।

उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। जब कोरोना की प्रदेश में दस्तक हुई तो कांग्रेस के नेता नींद में सोए हुए थे। उन्होंने भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का मान और सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है। हम मिलकर मध्यप्रदेश में विकास का नया युग लायेंगे।