Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
संबित पात्रा में कोरोना के लक्षण, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती - Sabguru News
होम Delhi संबित पात्रा में कोरोना के लक्षण, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

संबित पात्रा में कोरोना के लक्षण, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

0
संबित पात्रा में कोरोना के लक्षण, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती
Signs of coronavirus in BJP spokesperson Sambit Patra
Signs of coronavirus in BJP spokesperson Sambit Patra
Signs of coronavirus in BJP spokesperson Sambit Patra

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना वायरस (कोविड-19) के लक्षण पाये जाने के बाद उन्हें दिल्ली से निकट हरियाणा में गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक पात्रा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें कल रात करीब साढ़े नौ बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें मेदांता अस्पताल के डाक्टरों की विशेष टीम की निगरानी में रखा गया है। पात्रा की हालात सामान्य बताई जा रही है।

इससे पहले सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखाई देने के बाद भाजपा प्रवक्ता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सूत्र ने कहा था कि भाजपा नेता में कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखाई दिए।

पात्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और कई न्यूज चैनल पर भाजपा के चेहरे के तौर पर दिखाई देते रहते हैं। उन्होंने गुरुवार को भी कई ट्वीट किये हैं। गौरतलब है कि पात्रा चिकित्सक हैं और वह राजधानी के हिंदू राव अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर रहे हैं।