Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स के जवानों के बीच चलीं गोलियां, दो की मौत - Sabguru News
होम Breaking छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स के जवानों के बीच चलीं गोलियां, दो की मौत

छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स के जवानों के बीच चलीं गोलियां, दो की मौत

0
छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स के जवानों के बीच चलीं गोलियां, दो की मौत

जगलदपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के आमदई घाटी शिविर में नवीं बटालियन के जवानों के बीच विवाद के चलते गोलियां चल गईं, जिसमें दो की मौत हो गई और एक अन्य घायल हाे गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात की इस घटना के सिलसिले में एक आरोपी जवान को हिरासत में लिया गया है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने बताया कि आमदई घाटी में नवीं बटालियन के कैंप में कल देर रात जवानों के बीच विवाद के चलते छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स के सहायक प्लाटून कमांडेट घनश्याम कुमेटी ने अपने तीन साथियों पर सर्विस रायफल से गोलीबारी की। इस वजह से प्लाटून कमांडेंट विदेश्वर साहनी तथा हवलदार रामेश्वर साहू की घटनास्थल पर मौत हो गयी। वहीं आरक्षक लच्छूराम प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया।

सुंदरराज ने बताया कि आरोपी सहायक कमांडेट घनश्याम कुमेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल जवान लच्छूराम प्रेमी को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रवाना किया गया। विंदेश्वर साहनी जशपुर जिले का निवासी है, वहीं रामेश्वर साहू कांकेर जिले के चारामा का निवासी है। शव परीक्षण के बाद उनके गृहग्राम रवाना भेजे जाएंगे।