Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन - Sabguru News
होम India पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन

0
पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन
Pakistan violates ceasefire again
Pakistan violated ceasefire again
Pakistan violated ceasefire again

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अकारण गोलीबारी कर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि सुबह लगभग 10 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से भारी गोलीबारी की। भारतीय सेना ने गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।

उन्होंने कहा, भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई कर रही है। अब तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।