Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
शिकागो में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, 60 अरेस्ट - Sabguru News
होम World Europe/America शिकागो में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, 60 अरेस्ट

शिकागो में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, 60 अरेस्ट

0
शिकागो में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, 60 अरेस्ट

वाशिंगटन। अमरीका में अश्वेत नागरिक जार्ज फ्लायड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद फैली नस्लीय-विरोधी अशांति के बीच शिकागो शहर के उपनगर सिएरा टाउन में प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी में दो लोगों की मृत्यु हो गई और कम से कम 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

डब्ल्यूजीएन -टीवी ने स्थानीय प्रवक्ता रे हनानिया के हवाले से बताया कि शिकागो के निचले इलाकों में बंद के बाद बाहरी प्रदर्शनकारी शहर में घुसे और गोलीबारी को अंजाम दिया। प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई है। इस मामले में करीब 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सिएरा के 100 पुलिस अधिकारी शहर में गश्त कर रहे हैं तथा प्रांतीय पुलिस के करीब 120 अधिकारी इनकी सहायता कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि गौरतलब है कि फिलाडेल्फिया के मिनेसोटा के मिनीपोलिस में 46 वर्षीय अफ्रीकी अमरीकी व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत के बाद पूरे अमरीका में 25 मई से पुलिस बर्बरता और नस्लवाद के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गए।