Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लंदन में ‘ब्लैक लाइव मैटर’ प्रदर्शन में 23 पुलिस अधिकारी घायल - Sabguru News
होम World Europe/America लंदन में ‘ब्लैक लाइव मैटर’ प्रदर्शन में 23 पुलिस अधिकारी घायल

लंदन में ‘ब्लैक लाइव मैटर’ प्रदर्शन में 23 पुलिस अधिकारी घायल

0
लंदन में ‘ब्लैक लाइव मैटर’ प्रदर्शन में 23 पुलिस अधिकारी घायल

लंदन। अमरीका में अश्वेत नागरिक जार्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से ब्रिटेन के लंदन में रंगभेद और पुलिस दमन के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन में पिछले कुछ दिन में 23 पुलिस अधिकारी घायल हो चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक जो एडवर्ड ने बताया कि कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ महामारी और अधिकारियों के मना करने के बावजूद हजारों लोगों ने सेंट्रल लंदन तक मार्च किया।

लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस की वेबसाइट पर एडवर्ड के हवाले से कहा गया कि हम लोगों के प्रदर्शन करने के जूनन से वाफिक हैं और हमने इसकी अनुमति भी दी। उन्होंने बड़ी संख्या में प्रदर्शन भी किया। इस दौरान हमारे अधिकारी पेशेवर और संयमित रहे लेकिन कुछ लोगों का एक छोटा सा समूह था जिसने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हिंसा की। पिछले कुछ दिनों में 23 अधिकारियों को चोटें लगी हैं और यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।

एडवर्ड के मुताबिक शनिवार के मार्च के दौरान 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए और 14 लोगों को हिरासत में लिया गया।

गौरतलब है कि अमरीकी-अफ्रीकी नागरिक जार्ज फ्लॉयड की 25 मई को हुई मौत के बाद से पुलिस की बर्बरता, नस्लवाद और सामाजिक अन्याय के खिलाफ दुनिया भर में आंदोलन हो रहे हैं। अमेरिका, यूनान, इटली, ब्रिटेन, डेनमार्क, जर्मनी, फ्रांस, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अन्य देशों में काफी विरोध प्रदर्शन हुए हैं।