Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन - Sabguru News
होम Headlines पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

0
पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
Pakistan violates ceasefire again
Pakistan violates ceasefire again
Pakistan again violates ceasefire in Baramulla

श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को कश्मीर जिले के बारामूला में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से बिना किसी उकसावे के भारी गोलाबारी कर फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने उरी में हाजीपीर सेक्टर में अग्रिम चौकियों और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए मोर्टार के गोले दागे।

भारतीय फौज ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए करारा प्रहार किया। अंतिम समाचार मिलने तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी। उन्होंने कहा कि गोलाबारी में अब तक कोई घायल नहीं हुआ है।

पाकिस्तान पिछले दो महीनों से उत्तरी कश्मीर में अक्सर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है, जिसमें कई नागरिक मारे गये और कई सैनिक शहीद हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सेना आतंकवादियों को कश्मीर घाटी में घुसपैठ कराने के लिए संघर्ष विराम का उल्लंघन करती रहती है। उन्होंने कहा, भारत में घुसपैठ करने के लिये बड़ी संख्या में आतंकवादी पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लांचिंग पैड में प्रतीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सभी मुश्किलों का सामना करते हुए भारतीय सेना नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर हाई अलर्ट पर है और किसी भी आतंकवादी घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के अलावा एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच नियंत्रण रेखा पर 646 दफा संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में पाकिस्तान के सैनिकों की ओर से 3200 से अधिक संघर्षविराम उल्लंघन के मामले को अंजाम दिये गए।