Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पेट्रोल साढ़े चार महीने, डीजल 19 माह के उच्चतम स्तर पर - Sabguru News
होम Business पेट्रोल साढ़े चार महीने, डीजल 19 माह के उच्चतम स्तर पर

पेट्रोल साढ़े चार महीने, डीजल 19 माह के उच्चतम स्तर पर

0
पेट्रोल साढ़े चार महीने, डीजल 19 माह के उच्चतम स्तर पर

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में शुक्रवार लगातार छठे दिन भारी बढ़ोतरी की गई जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत साढ़े चार महीने और डीजल की 19 महीने से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 57 पैसे बढ़कर 74.57 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। यह इस साल 23 जनवरी के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।

डीजल भी 59 पैसे महंगा होकर 72.81 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका जो 08 नवंबर 2018 के बाद का इसका अधिकतम खुदरा मूल्य है। इन छह दिनों में पेट्रोल 3.31 रुपए यानी 4.64 प्रतिशत और डीजल 3.42 रुपए यानी 4.93 प्रतिशत महंगा हो चुका है।

पेट्रोल की कीमत मुंबई में आज 55 पैसे बढ़कर 81.53 रुपए, चेन्नई में 51 पैसे बढ़कर 78.48 रुपए और कोलकाता में 54 पैसे बढ़कर 76.48 रुपए प्रति लीटर हो गई।

डीजल कोलकाता में 53 पैसे महंगा होकर 68.70 रुपए, मुंबई में 56 पैसे महंगा होकर 71.48 रुपए और चेन्नई में 50 पैसे की वृद्धि के साथ 71.15 रुपए प्रति लीटर बिका। देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही-

महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

दिल्ली————74.57(+0.57)——-72.81(+0.59)

कोलकाता———76.48(+0.54)——-68.70(+0.53)

मुंबई————-81.53(+0.55)——-71.48(+0.56)

चेन्नई————78.48(+0.51)——-71.15(+0.50)