Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कोरोना संक्रमण के 65 फीसदी मामले दिल्ली और तीन राज्यों में - Sabguru News
होम India City News कोरोना संक्रमण के 65 फीसदी मामले दिल्ली और तीन राज्यों में

कोरोना संक्रमण के 65 फीसदी मामले दिल्ली और तीन राज्यों में

0
कोरोना संक्रमण के 65 फीसदी मामले दिल्ली और तीन राज्यों में
34968 deaths and 1583792 lakh infected with corona in india
9195 deaths and 320922 lakh infected with corona in india
9195 deaths and 320922 lakh infected with corona in india

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) ने सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली में लोगों को अपना शिकार बनाया है और इन जगहों पर अब तक 209246 लोग इससे संक्रमित हुए हैं, जो देशभर में अब तक इस जानलेवा विषाणु से प्रभावित हुई कुल आबादी का 65.21 प्रतिशत है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकाॅर्ड 11929 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख के आंकड़े को पार कर 320922 पर पहुंच गयी है। देश में इस महामारी से कुल 9195 लोगों की मौत हुई है तथा 162379 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 149348 सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय मामले…..ठीक हुए….मौत…..संक्रमित
अंडमान और निकोबार……5…………….33…………….0………38
आंध्र प्रदेश ………………2688………….3195…………82……5965
अरुणाचल प्रदेश …………..83……………. 4…………… 0……….. 87
असम …………………..2126………………..1584……… 8………3718
बिहार …………………..2295……………….. 3956………. 39………..6290
चंडीगढ़……………….. 54…………………….286…………. 5……….. 345
छत्तीसगढ़…………….. 875……………….. 631…………… 6……….. 1512
दादर नगर हवेली और दमन- दीव……… 33………………… 2………………. 0……….35
दिल्ली…………………….. 22742………….. 14945…………1271…….38958
गोवा………………………. 453………………. 70…………….. 0………… 523
गुजरात………………….. 5707…………….. 15883………… 1448…… 23033
हरियाणा…………………3868…………….. 2803…………… 78………. 6749
हिमाचल प्रदेश…………. 183…………….. 313……………… 6……….. 502
जम्मू- कश्मीर…………….2554…………. 2269……………. 55…….. 4878
झारखंड………………… 887…………….. 816………………. 8………..1711
कर्नाटक………………. 3095………………. 3648…………. 81……… 6824
केरल……………….. 1342………………..1046……………. 19………..2407
लद्दाख…………………338…………………. 68………………. 1……….. 437
मध्य प्रदेश ………….2817……………… 7377……………. 447…….. 10641
महाराष्ट्र…………….. 51392…………… 49346………….. 3830……..104568
मणिपुर……………….. 358……………. 91…………………… 0………. 449
मेघालय……………… 21………………. 22………………….. 1……….. 44
मिजोरम………………. 106……………… 1……………………. 0………. 107
नागालैंड……………… 87……………. 76………………….. 0……… 163
ओडिशा……………….. 1119………….. 2594……………….10…….3723
पुडुचेरी………………….. 88………….. 67…………………. 2……… 157
पंजाब…………………… 671………….. 2327…………….. 65………3073
राजस्थान……………… 2782…………. 9337……………. 282……… 12401
सिक्किम……………… 59……………….. 4…………………. 0………. 63
तमिलनाडु…………….. 18881………….. 23409…………. 397……. 42687
तेलंगाना………………… 2203……………..2352………… 182…….. 4737
त्रिपुरा…………………. 730……………….. 315………………. 1………. 1046
उत्तराखंड………….. 685……………….. 1077……………….. 23………1785
उत्तर प्रदेश…………. 4858…………….. 7875……………. 385……..13118
पश्चिम बंगाल……….. 5693……………..4542……………463…………10698
राज्यों को
पुन:सौंपे मामले…………7436………………..0………………….0……………7436
कुल …………….149348……………….. 162379……….. 9195……. 320922